फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   MP Election 2023: In public meeting of BJP MP Gyaneswar Patil, people raised slogans of BJP Murdabad

MP Election 2023: सवाल पूछने पर BJP सांसद कहने लगे भारत माता की जय; ग्रामीणों ने लगाए भाजपा मुर्दाबाद के नारे

Sat, 28 Oct 2023 03:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 28 Oct 2023 03:52 PM IST
सार

Assembly Elections 2023: खंडवा में बीजेपी सांसद की जनसभा में नाराज ग्रामीणों ने भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए और कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने की बात की। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
MP Election 2023: In public meeting of BJP MP Gyaneswar Patil, people raised slogans of BJP Murdabad
ग्राम गुराडिया में जनसभा के दौरान बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में शुक्रवार देर रात बीजेपी सांसद को जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल, यहां की पंधाना विधानसभा क्षेत्र में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल भाजपा प्रत्याशी छाया मोरे के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान वह आम जनता को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं गिना रहे थे। तभी जनसभा में से ग्रामीणों ने उनसे स्थानीय नेताओं के किए गए कार्यों की जानकारी मांगी। उस पर सांसद पाटिल को जवाब देते नहीं बना। फिर वह भारत माता की जय के नारे लगवाने लगे। लेकिन इसी बीच वहां मौजूद जनता ने क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रूपाली बारे के समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगा दिए। वहीं, भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद के नारे भी लगने लगे। इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जो कि अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


सवाल पूछने पर सांसद कहने लगे भारत माता की जय
जानकारी के मुताबिक, खंडवा जिले की पंधाना विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी छाया मोरे के समर्थन में खंडवा लोकसभा सीट के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल शुक्रवार देर रात प्रचार कर रहे थे। इस दौरान तहसील मुख्यालय से मात्र तीन किलोमीटर दूर स्थित गांव गुराडिया में सांसद की सभा के दौरान हंगामा हो गया। दरअसल, सांसद पाटिल यहां भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं आम जनता को गिना रहे थे। उसी समय वहां बैठे जन समूह में से एक ग्रामीण गंगाधर ने सांसद से सवाल पूछ लिया कि मुख्यमंत्री शिवराज और पीएम मोदी ने तो काम किया है, लेकिन स्थानीय नेता ने क्या किया है। आप यह बता दें।
विज्ञापन


इस सवाल का सांसद को कोई जवाब नहीं देते बना। इसके बाद हंगामा बढ़ता गया और जनसमूह आक्रोशित होकर सांसद से पूर्व विधायक राम दांगोरे के कार्यकाल को लेकर सवालों की बौछार करने लगा। उसके जवाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाने की कोशिश की। लेकिन इससे जनसमूह और नाराज होकर भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद के नारे सहित क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रूपाली बारे के समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगाने लग गया। इससे माहौल और गरमा गया और कुछ देर तक इसी तरह हंगामा चलता रहा। इस हंगामे का वीडियो वहां मौजूद किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो कि अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'पूर्व भाजपा विधायक दांगोरे ने कुछ नहीं किया'
वायरल वीडियो में ग्राम गुराडिया की जनसभा में हो रहे हंगामे के दौरान वहां मौजूद स्थानीय भाजपा नेताओं ने सवाल कर रहे ग्रामीण गंगाधर को समझाकर चुप कराने की कोशिश की। लेकिन उसके सवालों के समर्थन में अन्य ग्रामीण भी आ गए और स्थानीय नेताओं को मुंह की खाकर चुप बैठना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व विधायक राम दांगोरे ने क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया है। जबकि यह तहसील से मात्र तीन किलोमीटर दूर का गांव गुराडिया है।


सांसद से पूछा रोड पर कितने धचके लगे
वायरल वीडियो में ग्रामीण गंगाधर सांसद पाटिल से पूछते सुनाई दे रहे हैं कि आज सुनने का मौका है, इसके बाद हमारी कोई नहीं सुनेगा। वह लगातार सांसद पाटिल से सवाल कर रहे हैं कि आपको अभी घाटाखेड़ी गांव से आने में कितना समय लगा और कितने धचके लगे, क्योंकि इस रोड पर गुराडिया गांव में जो मुसीबत मैंने झेली है, वह किसी और ने नहीं झेला। उस रोड को लेकर ही मैं आक्रोशित हुआ हूं। मैंने पहले ही इस रोड के लिए भी शिवराज सिंह चौहान को रोक कर उनसे से भी गुहार लगाई थी। उसके बाद चार माह पहले भूमि पूजन होने के बाद रोड नहीं बना। ग्रामीण गंगाधर के अनुसार, इस रोड पर मैं अपने घर की गर्भवती महिला को 12 बजे रात को मोटर साइकिल पर लेकर गया हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed