फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa: Khandwa MP's membership may be cancelled, High Court orders to issue notice

Khandwa: खंडवा सांसद की सांसदी हो सकती है रद्द, हाई कोर्ट ने दिए नोटिस जारी करने के आदेश, जानें मामला

Wed, 31 Jul 2024 09:41 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 31 Jul 2024 09:41 AM IST
सार

बुरहानपुर जिले के अधिवक्ता मनोज कुमार अग्रवाल की ओर से हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की सांसदी रद्द करने की मांग की गई। मंगलवार को हुई सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, रिटर्निंग ऑफिसर और अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Khandwa: Khandwa MP's membership may be cancelled, High Court orders to issue notice
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और धिवक्ता मनोज कुमार अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को नुकसान उठाना पड़ा है तो कांग्रेस पहले से कुछ मजबूत स्थिति में नजर आई है। नतीजों में पहले के मुकालबे भाजपा की 63 सीटें कम हो गई और उसे 240 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है। वहीं, कांग्रेस को 47 सीटों फायदा हुआ और पाार्टी ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की। लेकिन, अब भाजपा को एक और सीट का नुकसान हो सकता है और यह सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है। 

विज्ञापन


दरअसल, मध्यप्रदेश की खंडवा संसदीय सीट से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की सांसदी को चुनौती देते हुए जबलपुर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। मंगलवार को हुई सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने सांसद पाटिल समेत रिटर्निंग ऑफिसर और अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 
विज्ञापन


बुरहानपुर जिले के अधिवक्ता मनोज कुमार अग्रवाल की ओर से हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की सांसदी रद्द करने की मांग की गई। साथ ही रिटर्निंग ऑफिसर पर कार्रवाई करने का भी आग्रह किया गया है। याचिका पर मंगलवार को हुई सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, रिटर्निंग ऑफिसर और अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिकाकर्ता मनोज कुमार अग्रवाल खुद ही अपने मामले की पैरवी कर रहे हैं। अब अगली सुनवाई चार सितंबर को होगी। ऐसे में अगर, याचिकाकर्ता के पक्ष में फैसला आता है तो खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की संसद सदस्यता समाप्त हो सकती है। उनकी जगह कांग्रेस के नरेंद्र पटेल को सांसद बनाया जा सकता है।  


सांसद पाटिल और रिटर्निंग ऑफिसर पर कार्रवाई की मांग
खंडवा संसदीय सीट से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने वाले अधिवक्ता मनोज कुमार विश्वंभर नाथ अग्रवाल ने कहा कि हाईकोर्ट ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और रिटर्निंग ऑफिसर समेत अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी करने के आदेश कर दिए हैं। उन्होंने यह याचिका ज्ञानेश्वर पाटिल की सांसदी निरस्त करने और दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल को विजयी घोषित करने के लिए दायर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed