फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa: JP member was gambling and betting with her husband and family

Khandwa: जपं सदस्य अपने पति और परिवार संग चला रही थी जुआ-सट्टा, कार्रवाई पर पुलिस को वर्दी उतरवा देने की धमकी

Fri, 09 Feb 2024 11:12 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 09 Feb 2024 11:12 PM IST
सार

महिला नेत्री और जनपद पंचायत खंडवा की सदस्य ज्योति यादव अपने पति और भाजपा नेता दीपक यादव के साथ मिलकर घर में ही जुए-सट्टे का अड्डा चला रहे थे।  पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार किया तो उस दौरान ये सब पुलिस से भिड़ गए और उन्हें वर्दी उतारने तक की धमकी दे डाली। 

विज्ञापन
Khandwa: JP member was gambling and betting with her husband and family
खंडवा में जपं सदस्य के घर से पकड़े गए जुआरी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा जिला मुख्यालय से मात्र 18 किलोमीटर दूर बसे जावर में रहने वाली महिला नेत्री और जनपद पंचायत खंडवा की सदस्य ज्योति यादव अपने पति और भाजपा नेता दीपक यादव के साथ मिलकर घर में ही जुए-सट्टे का अड्डा चला रहे थे। मौके से दंपीत के साथ मां जीवनलता बाई और बेटा रौनक भी धंधे में लिप्त पाया गया, जिन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार किया तो उस दौरान ये सब पुलिस से भिड़ गए और उन्हें वर्दी उतारने तक की धमकी दे डाली। 
विज्ञापन


खंडवा एसएसपी बीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में गुरुवार को टीआई जीपी वर्मा, एएसआई रणजीत सिंह और उनकी टीम ने जपं सदस्य ज्योति यादव के घर की घेराबंदी करते हुए दबिश दी। एक कमरे में जुआ तो दूसरे कमरे में सट्टा चलते हुए मिला। ज्योति और पति दीपक यादव के अलावा ज्योति की मां जीवनलता बाई और बेटा रौनक भी धंधे में लिप्त मिले। पुलिस ने जीवनलता के पर्स से सट्टा पर्चियां जब्त कीं। तो वहीं चारों के कब्जे से 19 सट्टा पर्ची, दो मोबाइल, रजिस्टर, लीड व 10170 रुपए भी बरामद किए गए हैं। जबकि दूसरे कमरे में जुआ खेल रहे आरोपी दिलीप पिता चिमनलाल यादव, रघुवीर सिंह पिता शिवराम निवासी जावर, शैलेंद्र पिता देवराम और राकेश पिता मिश्रीलाल निवासी तलवड़िया ताश पत्तों व फड़ में रखे 10050 रुपए के साथ रंगे हाथ पकड़े गए। टीआई वर्मा ने बताया आरोपियों ने अपने घर को जावर के आसपास के गांवों का हेडक्वार्टर बना रखा था तो वहीं दीपक पर जुआ-सट्टे के दो मामले पहले से भी दर्ज हैं।
विज्ञापन


जपं सदस्य ज्योति बोली... वर्दी उतरवा दूंगी
ज्योति व दीपक को जब पुलिस ने पकड़ा तो उसकी मां और पूरा परिवार पुलिस से विवाद करने लगा। इस दौरान उन्होंने पुलिस से खूब अभद्रता की। यहां तक कि जीवनलता व ज्योति ने पुलिसकर्मियों को वर्दी उतारने तक की धमकी भी दी। बता दें कि दीपक जावर में राशन दुकान संचालक भी है और वह भाजपा नेता भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुए-सट्टे के काम में पूरा परिवार था शामिल
इधर जावर थाना प्रभारी गंगा प्रसाद वर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दीपक अपने घर के पिछले कमरे में जुआ सट्टा चल रहा है। इसमें उसका पूरा परिवार भी शामिल है। इस पर से पुलिस ने वहां पर छापा मार करवाई की, जिसमें दीपक यादव उसकी पत्नी ज्योति यादव, दीपक का पुत्र और दीपक की मां यह चारों लोग मोबाइल पर और पर्ची के माध्यम से सट्टे के पैसे ले रहे थे। हमने मौके पर ही पंचनामा बनाया। इस कार्रवाई में आरोपियों से सात मोबाइल सहित नगदी और सट्टा पर्ची बरामद की गई है। दीपक के मकान के अगले हिस्से में ही चार अन्य लोगों को भी ताश पत्ती का जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया है। जुआ एक्ट के सहित आरोपियों पर धारा 151 की कार्रवाई की गई है । उन्हें न्यायालय पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed