फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   government school teacher changed her way of teaching by studying through AI

Teachers Day: सरकारी शिक्षिका श्रद्धा ने बदला पढ़ाने का तरीका, हो गया कमाल, आज प्रदेश के राज्यपाल करेंगे सम्मान

Fri, 05 Sep 2025 09:02 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Fri, 05 Sep 2025 09:02 AM IST
सार

खंडवा की शिक्षिका श्रद्धा गुप्ता गंगराड़े को नवाचार और तकनीकी शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए आज भोपाल राजभवन में सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल उनका सम्मान करेंगे।

विज्ञापन
government school teacher changed her way of teaching by studying through AI
शिक्षिका श्रद्धा गुप्ता गंगराड़े।

विस्तार

शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन के मूल्य, अनुशासन, ईमानदारी और चुनौतियों का सामना करने की कला भी सिखाते हैं। वर्ष 2025 की थीम "सतत भविष्य के लिए शिक्षकों को सशक्त बनाना" है, जो डिजिटल युग में शिक्षकों की बदलती भूमिका पर जोर देती है। इसी संदर्भ में मध्यप्रदेश के खंडवा की शिक्षिका श्रद्धा गुप्ता गंगराड़े का इस वर्ष राज्यपाल शिक्षक सम्मान के लिए चयन हुआ है। यह सम्मान उन्हें आज शुक्रवार को राजधानी भोपाल के राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा प्रदान किया जाएगा। बता दें कि मध्यप्रदेश के 55 जिलों से 14 शिक्षकों को इस सम्मान के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


श्रद्धा गुप्ता गंगराड़े वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रुस्तमपुर, खंडवा में शिक्षिका हैं। वे शिक्षा क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी एकीकरण के लिए जानी जाती हैं। उन्हें अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान मिल चुके हैं। दिसंबर 2024 में उन्हें गुवाहाटी में आयोजित समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचारों के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा, भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) 2024 में मध्यप्रदेश की एकमात्र नवाचारी शिक्षिका के रूप में चयनित किया गया था। यहां उन्होंने “शिक्षा में तकनीक का एकीकरण और नवाचार की भूमिका” विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जिसे ISRO के अध्यक्ष एस. सोमनाथ और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के नेशनल ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी शिव कुमार शर्मा ने भी सराहा।
विज्ञापन


शिक्षा रत्न सम्मान 2024
जुलाई 2024 में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आयोजित शिक्षा रत्न सम्मान 2024 समारोह में भी श्रद्धा गुप्ता को सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के स्टाफ और Education For All (EFA) स्कूल खंडवा ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति मुर्मू प्रदेश के दो शिक्षकों भेरूलाल ओसारा और शीला पटेल को करेंगी सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में भागीदारी
जनवरी 2024 में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी मेले में उन्होंने वाटर हार्वेस्टिंग का AI-आधारित मॉडल प्रस्तुत किया। यह मॉडल ISRO के सचिव को दिखाया गया और इसे पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा के एकीकरण का उत्कृष्ट उदाहरण माना गया। श्रद्धा गुप्ता की ये उपलब्धियां इस बात का प्रमाण हैं कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनकी पहल से छात्रों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के प्रति रुचि लगातार बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें: प्रदेश के 20 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, अगले 24 घंटे में 4 इंच से ज्यादा गिर सकता है पानी

 

सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने बदला पढ़ाने के तरीके को

  

सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने बदला पढ़ाने के तरीके को

 

सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने बदला पढ़ाने के तरीके को

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed