फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Heavy rain alert in 20 districts of the state today, more than 4 inches of rain may fall in the ne

MP Weather: प्रदेश के 18 जिलों में हुई बारिश,उज्जैन में सवा 2 इंच,इंदौर में डेढ़ इंच गिरा पानी,नदी-नाले उफान पर

Fri, 05 Sep 2025 08:23 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 05 Sep 2025 08:23 PM IST
सार

शुक्रवार को उज्जैन में सवा 2 इंच और इंदौर में डेढ़ इंच पानी गिरा। शिवपुरी में 1 इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा भोपाल, दतिया, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, रतलाम, सिवनी, टीकमगढ़, बालाघाट, धार, बड़वानी, श्योपुर, दतिया, विदिशा, मुरैना समेत कई जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी रहा।

विज्ञापन
MP Weather: Heavy rain alert in 20 districts of the state today, more than 4 inches of rain may fall in the ne
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम  एक्टिव होने से लगातार तेज बारिश का दौर चल रहा है। शुक्रवार को भी तेज बारिश का दौर जारी रहा। उज्जैन में सवा 2 इंच और इंदौर में डेढ़ इंच पानी गिरा। जबकि शिवपुरी में 1 इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा भोपाल, दतिया, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, रतलाम, सिवनी, टीकमगढ़, बालाघाट, धार, बड़वानी, श्योपुर, दतिया, विदिशा, मुरैना समेत कई जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी रहा।
विज्ञापन



लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर
लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए है। तीन बांधों के गेट खोले गए हैं। आगर मालवा में कुंडालिया बांध के 8 गेट खोले गए। वहीं रायसेन में हलाली डैम के 3 गेट खोले गए हैं। जबकि उमरिया में जोहिला डैम का एक गेट खोला गया है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

 


इसलिए लगातार हो रही तेज बारिश 
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में गुरुवार को चार सिस्टम एक्टिव रहे। इनमें एक मानसून समेत दो टर्फ, एक लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम शामिल हैं। शुक्रवार को भी सिस्टम की एक्टिविटी देखने को मिल सकती है। इसलिए कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढे-जीएसटी में हुए बदलाव को लेकर भोपाल के व्यापारियों में उत्साह, त्योहारों से पहले स्टॉक बढ़ाने की तैयारी

अब तक प्रदेश में 40 इंच की बारिश 
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक 40 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की 108 प्रतिशत है। वहीं, अब तक 32.1 इंच बारिश होनी थी। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। पिछले मानसूनी सीजन में औसत 44 इंच बारिश हुई थी। गुना सबसे बेहतर है। यहां 62.9 इंच बारिश हो चुकी है। गुना में 30.5 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। मंडला में 55.5 इंच बारिश हो चुकी है। शिवपुरी में 52.9 इंच, अशोकनगर में 52.6 इंच और श्योपुर में 55.3 इंच पानी गिर चुका है। जबकि सबसे कम बारिश वाले 5 जिले इंदौर और उज्जैन संभाग के हैं। खरगोन में सबसे कम 24.7 इंच, खंडवा में 24.9 इंच, बड़वानी में 25.2 इंच, बुरहानपुर में 25.5 इंच और शाजापुर में 25.6 इंच बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed