फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Four gates of Omkareshwar Dam were closed, the height of Indira Sagar gates was reduced by 1 meter

Khandwa: ओंकारेश्वर डैम के चार गेट बंद, इंदिरा सागर के गेटों की ऊंचाई कम की, नर्मदा का जलस्तर घटा

Sun, 11 Aug 2024 10:17 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sun, 11 Aug 2024 10:17 AM IST
सार

नर्मदा के जलस्तर में कमी आने के बाद खंडवा जिले की तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर के घाटों से पानी उतरना शुरू हो गया है। इसके चलते, अब श्रद्धालुओं को नर्मदा के पास जाने और घाटों पर स्नान करने की अनुमति मिल गई है।

विज्ञापन
Four gates of Omkareshwar Dam were closed, the height of Indira Sagar gates was reduced by 1 meter
तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में नर्मदा का जलस्तर हुआ कम

विस्तार

मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण यहां की नदियां और नाले उफान पर बह रहे हैं। बारिश के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था, जिससे खंडवा जिले की तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर के घाटों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। तवा और बरगी बांधों के गेट खुले होने के कारण नर्मदा नदी में पानी का बहाव बढ़ा हुआ था। हालांकि, अब बरगी बांध का जलस्तर अगस्त महीने के अनुरूप होने के बाद बांध के गेट बंद कर दिए गए हैं। तवा और हंडिया से आने वाले पानी का बहाव भी कम हो गया है, जिससे नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को मिल रहा स्नान और दर्शन का लाभ
नर्मदा के जलस्तर में कमी आने के बाद खंडवा जिले की तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर के घाटों से पानी उतरना शुरू हो गया है। इसके चलते, अब श्रद्धालुओं को नर्मदा के पास जाने और घाटों पर स्नान करने की अनुमति मिल गई है। इससे श्रद्धालु खुश हैं और नर्मदा में स्नान कर भगवान ओंकार के दर्शन का पुण्य लाभ ले रहे हैं। पहले नर्मदा में आई बाढ़ के कारण घाटों तक जाना बंद कर दिया गया था, और सुरक्षा के मद्देनज़र नौका विहार भी बंद कर दिया गया था। लेकिन अब, जलस्तर कम होने के बाद इंदिरा सागर परियोजना के गेटों की ऊंचाई कम कर दी गई है और ओंकारेश्वर डैम के चार गेट बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


सहायक बांधों से पानी की आवक में कमी
नर्मदा के बांधों से पानी की आवक कम होते ही, खंडवा जिला प्रशासन ने इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांध से पानी का डिस्चार्ज कम करवा दिया है। शनिवार तक इंदिरा सागर बांध के 12 गेटों की ऊंचाई एक मीटर कम कर तीन मीटर से दो मीटर कर दी गई थी। ओंकारेश्वर बांध के 19 गेटों से डिस्चार्ज किए जा रहे पानी को भी कम कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांधों से डिस्चार्ज पानी की मात्रा में कमी
शुक्रवार तक इंदिरा सागर जलाशय से 10,408 क्यूमेक्स और ओंकारेश्वर डैम से 10,966 क्यूमेक्स पानी का डिस्चार्ज हो रहा था। लेकिन शनिवार तक यह कम होकर 15,634 क्यूमेक्स रह गया है। नर्मदा का जलस्तर कम होने के साथ ही तीर्थनगरी में बने बाढ़ जैसे हालात भी सुधरने लगे हैं, और श्रद्धालुओं ने घाटों पर स्नान करना शुरू कर दिया है।
 

तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में नर्मदा का जलस्तर हुआ कम

 नर्मदा का जलस्तर हुआ कम

 

तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में नर्मदा का जलस्तर हुआ कम

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed