{"_id":"675013312d7c6a4d320a88f1","slug":"during-the-day-the-corporation-confiscated-the-banned-chinese-manjha-while-returning-home-after-duty-at-night-the-neck-of-a-railway-employee-was-cut-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2381600-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa : दिन में निगम ने किया प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जप्त, रात को ड्यूटी कर घर लौटते समय कटी रेलवे कर्मचारी की गर्दन, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa : दिन में निगम ने किया प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जप्त, रात को ड्यूटी कर घर लौटते समय कटी रेलवे कर्मचारी की गर्दन, जानें मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के खंडवा नगर में चाइनीज मांजे से एक बार फिर से एक बाइक सवार घायल होकर मौत के करीब तक पहुंच गया है । इस बार एक रेलवे कर्मचारी की गर्दन इस चाइनीज मांजे की चपेट में आई है, जिन्हें लहूलुहान हालत में देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । मिली जानकारी के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ, जब घायल रेलवे कर्मचारी शहर के माल गोडाउन क्षेत्र से अपनी ड्यूटी पूरी कर घर वापस लौट रहे थे । इस दौरान गाड़ी चलाते समय अचानक से उनके गले में चाइनीज मांजा आकर फंस गया, जिससे रेलवे कर्मचारी की गर्दन कट गई, और वे गम्भीर घायल हो गए । उन्होंने इसकी सूचना अपने साथ ड्यूटी कर रहे लोगों को फोन पर दी । जिसके बाद वे लोग मौके पर पहुंचे, और गाड़ी में बिठाकर घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां तुरंत उनका इलाज शुरू किया गया ।
हालांकि फिलहाल घायल युवक की हालत में सुधार है । वहीं बता दें कि, मंगलवार को ही नगर निगम के अमले ने शहर के इमलीपुरा क्षेत्र के एक पतंग व्यापारी की दुकान से तीन बंडल प्रतिबंधित चाइनीस मांझा जप्त किया है, और अपनी इस कार्रवाई को लेकर निगम पीठ थपथपा ही रहा था कि, इस बीच देर शाम ही यह घटना हो गईब। यही नहीं इसके पहले भी इसी तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनके बाद अब शहर वासियों का कहना है कि निगम अमले को प्रतिबंधित चाइनीस मांझे की बिक्री को लेकर ठोस कदम उठाने होंगे, और इसे बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना होगी । तभी सड़कों पर से इस तरह के जानलेवा और अदृश्य हथियार को हटाया जा सकेगा ।
इस तरह हुआ हादसा
वहीं इस घटना को लेकर घायल बाईक सवार के एक रेलवे सहकर्मी ने बताया कि, उनके साथी अपनी ड्यूटी करने के बाद ऑफिस से निकल रहे थे, और गाड़ी चला रहे थे । इस बीच सामने से मांजा आ गया, और जैसे ही माँजा उनके शरीर में फंसा, इन्होंने तुरंत मुझे फोन किया । जिस पर वे वहां पहुंचे, और अपने घायल साथी को तुरंत अस्पताल लेकर आए हैं । साथ ही उन्होंने बताया कि घायल का नाम विनोद वानखेड़े हैं । जो की रेलवे कर्मी हैं, और खंडवा ही में सीजीसी के पद पर हैं, और खंडवा के प्रणाम सिटी क्षेत्र के निवासी हैं । इनकी ड्यूटी रेलवे के माल गोदाम पर है । वहीं से ड्यूटी कर रात में वापस अपने घर की ओर जाते समय यह हादसा हुआ है ।