फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Due to rain and opening of dam gates ghats of Maheshwar got submerged

Khargone News: निमाड़ में हो रही बारिश और डैम के गेट खुलने से डूबे महेश्वर के घाट, 200 गांवों में रेड अलर्ट

Wed, 30 Jul 2025 08:47 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 30 Jul 2025 08:47 AM IST
सार

निमाड़ अंचल में लगातार बारिश और डेमों से छोड़े गए पानी के कारण नर्मदा नदी उफान पर है। महेश्वर के निचले इलाकों में पानी भरने लगा है। 200 से अधिक गांवों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Due to rain and opening of dam gates  ghats of Maheshwar got submerged
पानी में डूबे महेश्वर के घाट।

विस्तार

मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में इन दिनों लगातार हो रही बारिश और डेमों से छोड़े जा रहे पानी के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार और रविवार को इंदिरा सागर बांध, ओंकारेश्वर डैम, बरगी तथा तवा डेम के गेट खोले गए हैं। इसके चलते खरगोन जिले की महेश्वर नगरी में नर्मदा नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। महेश्वर के घाटों पर नदी का बहाव तेज हो गया है और निचले इलाकों में पानी तेजी से पहुंचने लगा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  13 महिलाओं को अगवा कर एंबुलेंस से UP जा रहे थे, पुलिस ने रोका रास्ता, बागेश्वरधाम से जुड़े तार; मामला क्या
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और नर्मदा किनारे बसे लगभग 200 से अधिक गांवों में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। महेश्वर के घाटों पर बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस बल की तैनाती के साथ अधिकारी लगातार दौरे कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। नर्मदा नदी के समीप जाने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है।

ये भी पढ़ें: सात पहाड़ और बारिश, 'चमत्कार' के ये 10 दिन, नागद्वारी गुफा पहुंचे पांच लाख भक्त; देखें तस्वीरें

खंडवा, खरगोन, बड़वानी और धार जिलों के प्रशासनिक अमलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और नदी किनारे न जाएं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed