फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur Minor found to be five months pregnant gang rape case came to light after revelation

Burhanpur: नाबालिग को जांच में निकला पांच महीने का गर्भ, खुलासे के बाद सामने आया सामूहिक दुष्कर्म का मामला

Wed, 26 Jun 2024 10:50 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 26 Jun 2024 10:50 PM IST
सार

पीड़िता के पेट में दर्द की शिकायत के चलते उसे जिला अस्पताल लाया गया, तब पूरा मामला सामने आ गया। अस्पताल में पीड़िता को दर्द के चलते जब डॉक्टर ने चेक किया तो उन्होंने पाया कि यह दर्द सामान्य पेट दर्द न होकर गर्भावस्था में होने वाला दर्द है।

विज्ञापन
Burhanpur Minor found to be five months pregnant gang rape case came to light after revelation
थाना शिकारपुर के अंतर्गत गैंगरेप की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर नगर में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले का खुलासा भी तब हुआ, जब पेट दर्द की शिकायत होने पर युवती के माता-पिता उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। लेकिन वहां डॉक्टरी जांच में उसे 5 माह का गर्भ निकला, जिसे सुनकर सभी चौंक गए।

विज्ञापन


बता दें कि इसके बाद अस्पताल चौकी से शिकारपुरा थाने को सूचना दी गई। जहां पहुंची पुलिस ने जब पीड़ित युवती से पूछताछ की तो मालूम चला कि उसी के मोहल्ले के ही तीन युवा उसे घर से चार पहिया वाहन में बैठाकर ले जाते थे और उसे डरा धमका कर बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म की घटना अंजाम देते थे। फिलहाल, पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


बुरहानपुर के शासकीय नंद कुमार सिंह जिला चिकित्सालय में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती अपने परिजनों के साथ पेट दर्द की शिकायत होने पर पहुंची थी। लेकिन डॉक्टरी जांच में पता चलता है कि किशोरी को यह पेट दर्द सामान्य न होकर, गर्भवती होने के चलते दर्द हो रहा है। जब परिजनों ने यह सुना तो उनके होश फाख्ता हो गए। जिला अस्पताल की पुलिस चौकी ने संबंधित शिकारपुर थाने को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और परिजनों व पीड़िता से पूछताछ की। पूछताछ में पीड़िता ने मोहल्ले के ही कुछ युवकों पर आरोप लगाया कि वह उसको जबरन उठाकर ले जाते और डरा धमका कर उसके साथ बारी-बारी ज्यादती करते थे। आरोपी उसे अपने घर से एक चार पहिया वाहन में ले कर जाते और एक आरोपी के ईंट भट्ठे पर उसके साथ गलत काम करते।

दुष्कृत्य के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकाया था
वहीं, पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे धमकाया भी था कि अगर उसने यह बात अपने परिजनों को बताई, तो उसको देख लेंगे। इस डर के मारे पीड़िता ने अपने परिजनों को कुछ नहीं बताया। लेकिन जब पीड़िता के पेट मे दर्द की शिकायत के चलते उसे जिला अस्पताल लाया गया, तब पूरा मामला सामने आ गया। अस्पताल में पीड़िता को दर्द के चलते जब डॉक्टर ने चेक किया, तो उन्होंने पाया कि यह दर्द सामान्य पेट दर्द न होकर गर्भावस्था में होने वाला दर्द है। डॉक्टरों के मुताबिक, नाबालिग किशोरी को लगभग 5 माह का गर्भ है। उसके बाद उन्होंने तुरंत ही परिजनों को यह बात बताई और पुलिस को भी सूचना दी।


तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
इधर, बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि शिकारपुर थाना को सूचना मिली थी कि एक 17 वर्षीय नाबालिक लड़की का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के चलते वह अस्पताल पहुंची थी। जहां डॉक्टरों ने चेक कर बताया कि उसे पांच माह का गर्भ है, जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर लड़की और उसके मां-बाप से विस्तृत पूछताछ की गई, जिसमें तीन नाम सामने आए हैं, जिनके द्वारा उसे प्रलोभन देकर वाहन में बैठाकर साथ ले जाकर, उसके साथ तीन-चार बार दुष्कृत्य किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनकी गाड़ी भी जब्त कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed