फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News: Police caught the miscreant who came to Burhanpur to take a consignment of weapons from Punjab

Burhanpur: पंजाब से हथियारों की खेप लेने बुरहानपुर आये बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, सात पिस्टल जब्त

Wed, 12 Jun 2024 11:03 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 12 Jun 2024 11:03 AM IST
सार

MP: बुरहानपुर पुलिस ने पंजाब से हथियारों की खेप लेने आए एक शातिर बदमाश को धर दबोचा है। पुलिस ने इस कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से सात देशी पिस्टल सहित एक मोबाइल भी जब्त  किया है, जिनकी कुल कीमत एक लाख सैंतालीस हजार रुपये बताई जा रही है। तो वहीं इस मामले में पंजाब से आरोपी को हथियारों की खेप लेने भेजने वाले एक अन्य बदमाश को भी आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
Burhanpur News: Police caught the miscreant who came to Burhanpur to take a consignment of weapons from Punjab
पंजाब से आया बदमाश हथियारों संग चढ़ा पुलिस के हत्थे

विस्तार

बुरहानपुर पुलिस लगातार अवैध हथियारों के निर्माण, खरीदी - बिक्री सहित इन्हें परिवहन करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी बीच शहर की कोतवाली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम डोइफोडिया की तरफ से बस में बैठकर बुरहानपुर की तरफ आ रहा है। जिसके पास के काले रंग के बैग में अवैध हथियार रखे हुए हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी ने तत्काल टीम गठित कर उसे बस स्टैंड रवाना किया। जहां पुलिस ने मनोज कॉर्नर के पास दबिश दी। इस दौरान एक संदेही युवक को पकड़ा गया, जिसके हाथ में काले रंग का बैग था। पूछताछ में उसने अपना नाम अमृतपाल उर्फ साजन पिता बलवंत सिंग, निवासी ग्राम जागुवाल बांगर थाना काहनूवन जिला गुरदासपुर, पंजाब का रहना बताया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी का बैग चेक करने पर उसमें 07 नग अवैध हस्तनिर्मित देशी पिस्टल बरामद हुए, जिन्हें जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं आरोपी से पिस्टल लाने के बारे में पूछताछ करने पर उसने बताया कि ग्राम डोइफोडिया से दो अज्ञात व्यक्तियों से इन्हें लिया था और गुरदासपुर पंजाब के विक्रमजीत सिंह के कहने पर बुरहानपुर पिस्टले लेने आना बताया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 224/24, धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट का दर्ज किया। वहीं आरोपी अमृतपाल के खिलाफ थाना कादीयां, गुरदासपुर में झगड़े, मारपीट के साथ ही आरोपी विक्रमजीत सिंग के खिलाफ थाना तिब्बर, गुरदासपुर में आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज मिला है। जिसके बाद अब पुलिस अमृतपाल की रिमांड लेकर उससे हथियार लाने, ले जाने के संबंध में पूछताछ की तैयारी कर रही है ।
विज्ञापन

 

पंजाब से आया बदमाश हथियारों संग चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed