{"_id":"667fc539998b8b10cf0af480","slug":"burhanpur-news-burhanpur-police-conducted-a-night-combing-operation-in-this-operation-which-continued-till-morning-the-horoscopes-of-goons-from-all-over-the-district-were-investigated-khandwa-news-c-1-1-noi1224-1841686-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burhanpur: पुलिस ने चलाया नाइट कांबिंग ऑपरेशन, सुबह तक चले इस ऑपरेशन में जिले भर के गुंडों की खंगाली गई कुंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur: पुलिस ने चलाया नाइट कांबिंग ऑपरेशन, सुबह तक चले इस ऑपरेशन में जिले भर के गुंडों की खंगाली गई कुंडली
Sat, 29 Jun 2024 08:40 PM IST
खंडवा ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: खंडवा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 08:40 PM IST
सार
नाइट कांबिंग ऑपरेशन में पुलिस टीमों द्वारा शहर व देहात क्षेत्र के गली मोहल्लों में घूमकर गुंडे, बदमाशों एवं जिलाबदर आरोपियों की उनके घरों पर जाकर चेकिंग की गई। साथ ही गुण्डों एवं बदमाशों द्वारा वर्तमान समय में किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई।
विज्ञापन
बुरहानपुर पुलिस ने देर रात चलाया नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में अपराधों की रोकथाम के साथ ही अपराधियों पर नकेल कसने और सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस बल द्वारा देर रात नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया। पूरे जिले में एकसाथ चलाये गए इस ऑपरेशन में जिले के आठों थानों के पुलिस बल ने एक साथ मैदान में उतर कर राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में वारंटियों की धरपकड़ एवं सघन चेकिंग की। इस दौरान रात भर चले इस ऑपरेशन में पुलिस टीमों द्वारा 16 स्थाई वारंट, 38 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए तो वहीं थाना क्षेत्रों के 84 गुंडे, 53 निगरानी बदमाश, 26 जिलाबदर बदमाशो की भी चेकिंग की गई।
विज्ञापन
बुरहानपुर जिले में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) अनुराग सक्सेना के निर्देशों के अनुसार और उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन अतुल सिंह के मार्गदर्शन में शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन की कार्यवाही की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेन्द्र कुमार पाटीदार के साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल, एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में अपराधियों/वारंटियों की धरपकड़ एवं सघन चेकिंग के उद्देश्य से जिले के आठों थाना क्षेत्रों कोतवाली, शिकारपुरा, लालबाग, गणपतिनाका, नेपानगर, खकनार, शाहपुर, निंबोला में रात्रि में एक साथ नाइट कांबिंग ऑपरेशन चलाया गया । यह कांबिंग ऑपरेशन रात 10 बजे से शुरू होकर शनिवार सुबह करीब 06.00 बजे तक चला।
विज्ञापन
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में कांबिंग ऑपरेशन हेतु हर थाने में 05-05 टीमें बनाई गई थी। कांबिंग गश्त में थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल द्वारा स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली, गुंडे-बदमाशों, जिलाबदर बदमाशों की सघन चेकिंग की गई। सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों के साथ कॉम्बिंग गश्त की गई थी।
विज्ञापन
करीब 8 घंटे चली कॉम्बिंग गश्त की कार्यवाही के दौरान शिकारपुरा ने 01, लालबाग ने 03, गणपति नाका 01, नेपानगर ने 03, शाहपुर ने 05, निंबोला ने 03 इस तरह कुल 16 स्थाई वारंट तथा गिरफ्तारी वारंट तामिली में कोतवाली ने 03, शिकारपुरा ने 10, लालबाग ने 08, गणपति नाका 02, खकनार ने 05, शाहपुर ने 10 इस तरह कुल 38 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। वहीं चेकिंग की कार्यवाही के दौरान 53 निगरानी बदमाशों एवं 84 गुण्डों की चेकिंग भी की गई। इस दौरान नाइट कांबिंग ऑपरेशन में 26 जिलाबदर बदमाशों के घर जाकर चेकिंग की गई।
जिले में चलाए गए नाइट कांबिंग ऑपरेशन में पुलिस टीमों द्वारा शहर व देहात क्षेत्र के गली मोहल्लों में घूमकर गुंडे, बदमाशों एवं जिलाबदर आरोपियों की उनके घरों पर जाकर चेकिंग की गई। साथ ही गुण्डों एवं बदमाशों द्वारा वर्तमान समय में किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों द्वारा प्रत्येक गुण्डा, बदमाश को यह चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरुद्ध पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी। वहीं, पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन की कार्यवाही आगे भी सतत जारी रहेगी।
