फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur: Objectionable post on social media regarding Lord Shriram, case of inciting religious sentiments

Burhanpur: भगवान श्रीराम पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस

Wed, 09 Aug 2023 06:48 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 09 Aug 2023 06:48 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक मुस्लिम युवक ने सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखकर पोस्ट कर दी। इसे लेकर उसके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज हुआ है। 
 

विज्ञापन
Burhanpur: Objectionable post on social media regarding Lord Shriram, case of inciting religious sentiments
भगवान राम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

विस्तार

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में सोशल मीडिया पर प्रभु श्रीराम पर मुस्लिम युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाला। इसे लेकर जमकर हंगामा भी हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज किया है। बुरहानपुर के भाजपा मंडलाध्यक्ष और हिंदू संगठनों से जुड़े नेता भी शिकायत करने शिकारपुरा थाने पहुंचे। थाने पर हंगामे के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बुरहानपुर में इंस्टाग्राम पर मंगलवार को परवेज उद्दीन नाम के युवक ने भगवान श्रीराम को लेकर आपत्तिजनक वीडियो डाला था। जैसे ही वह वायरल हुआ, इसका विरोध शुरू हो गया। विरोध होने पर परवेज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसे हटा दिया। तब तक हिंदू संगठन के सदस्यों ने इसे देख लिया था। विरोध करने शिकारपुरा थाने पहुंच गए। बुरहानपुर के भाजपा मंडलाध्यक्ष अमित वरुण ने थाना पहुंचकर मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की। हिंदू संगठन के कई पदाधिकारी भी वहां पहुंचे। शिकायत के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 295 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष अमित वारुड़े ने बताया कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखकर आहत हुए हैं। ऐसी पोस्ट डालने से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती है। ऐसे मामलों में गंभीरता से जांच कर सख्त कार्रवाई होना जरूरी है। 
विज्ञापन


धारा 144 के तहत प्रतिबंध के बावजूद हो रहे ऐसे मामले 
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट, फोटो, वीडियो डालने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके लिए सोशल मीडिया पर धारा 144 के तहत प्रतिबंध भी लागू है। इसके बावजूद वारदातें बढ़ रही है। बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि शिकायत मिली थी कि एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली है। शिकायत के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed