{"_id":"625d83d19e865169733821f6","slug":"khandwa-new-record-of-continuous-power-generation-for-150-days-of-shree-singaji-power-project-unit","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंडवा: श्री सिंगाजी विद्युत परियोजना यूनिट का 150 दिनों तक सतत बिजली उत्पादन का नया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंडवा: श्री सिंगाजी विद्युत परियोजना यूनिट का 150 दिनों तक सतत बिजली उत्पादन का नया रिकॉर्ड
Mon, 18 Apr 2022 08:59 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 18 Apr 2022 08:59 PM IST
सार
मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना डोंगलिया (खंडवा) की 600 मेगावॉट स्थापित क्षमता की यूनिट क्रमांक एक ने 150 दिनों तक लगातार विद्युत उत्पादन करने का नया कीर्तिमान बनाया है। यह यूनिट पिछले 19 अक्टूबर 2021 से आज तक निर्बाध बिजली उत्पादन कर रही है।
विज्ञापन
सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना की यह यूनिट एक फरवरी 2014 को एक्टिव हुई थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना डोंगलिया (खंडवा) की 600 मेगावॉट स्थापित क्षमता की यूनिट क्रमांक एक ने 150 दिनों तक लगातार विद्युत उत्पादन करने का नया कीर्तिमान बनाया है। यह यूनिट पिछले 19 अक्टूबर 2021 से आज तक निर्बाध बिजली उत्पादन कर रही है।
जनसंपर्क अधिकारी राजेश पांडेय ने बताया कि इस दौरान यूनिट का प्लांट लोड फेक्टर (पीएलएफ) 70.4 फीसदी रहा। यह यूनिट वार्षिक मेंटेनेंस के बाद केवल एक रिजर्व शटडाउन के अतिरिक्त बिना किसी फोर्स आउटेज के 215 दिनों से सतत् क्रियाशील है। उल्लेखनीय है कि श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना की यह यूनिट एक फरवरी 2014 को एक्टिव हुई थी।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना की यूनिट क्रमांक एक द्वारा 150 दिनों के सतत् विद्युत उत्पादन के कीर्तिमान पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने परियोजना के अभियंताओं और कार्मिकों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि भविष्य में भी परियोजना बिजली उत्पादन के नए कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में अग्रसर रहेगी।