{"_id":"63f101ac825ecf7d7d0cd65d","slug":"khandwa-mp-gave-controversial-statement-on-hindu-rashtra-contrary-to-instructions-of-bjp-national-president-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष की हिदायत भूले खंडवा सांसद, हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर दिया विवादित बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष की हिदायत भूले खंडवा सांसद, हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर दिया विवादित बयान
Sat, 18 Feb 2023 10:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 18 Feb 2023 10:19 PM IST
सार
खंडवा सांसद पाटिल ने विवादित बयान में कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के अंदर जो आज माहौल बना है, वह आप सब लोगों को दिखाई दे रहा है तो इसके लिए अलग से हिंदू राष्ट्र बनाने की आवश्यकता नहीं है। जबकि एक दिन पहले ही बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने वर्चुअल मीटिंग में पार्टी कार्यकर्ताओं को हिदायत दी थी।
विज्ञापन
खंडवा के नए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के खंडवा के भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने शनिवार को कहा हमारा देश तो हिंदू राष्ट्र है ही, मैं नहीं समझता कि अलग से हिंदू राष्ट्र बनाने की कोई आवश्कता है। ये बयान देकर सांसद पाटिल ने हिंदू राष्ट्र पर बयान देकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हिदायत को नजरअंदाज कर दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, भाजपा ने अपने सांसदों को धार्मिक मामलों में विवादित बयान देने के लिए मना किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सख्त शब्दों में कहा है कि हिंदू राष्ट्र, धर्म गुरुओं के समर्थन और विरोध या धर्म को लेकर जहां तक संभव हो बयान नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
'देश हिंदू राष्ट्र ही है, इसे अलग से बनाने की जरूरत नहीं'
खंडवा भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल शनिवार को खंडवा में जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन मुकेश तन्वे के गृहप्रवेश के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने यह बयान दिया है। सांसद ने कहा कि देखिए हमारा देश तो हिंदू राष्ट्र है ही, मुझे लगता है इस को अलग से बनाने की कोई आवश्यकता नहीं है। हर व्यक्ति यहां पर हिंदुत्व को मानता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के अंदर जो आज माहौल बना है, वह आप सब लोगों को दिखाई दे रहा है तो इसके लिए अलग से हिंदू राष्ट्र बनाने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
'विवादित बयान से बेवजह भटकता है चर्चा का मुख्य मुद्दा'
शुक्रवार को ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी सांसदों से वर्चुअल मीटिंग में कहा था कि धार्मिक, विवादित बयान से चर्चा का मुख्य मुद्दा बेवजह भटकता है। यह पार्टी के खिलाफ दुष्प्रचार का मौका देता है। भाजपा विकास और आर्थिक रूप से मजबूत देश और गरीब कल्याण के लक्ष्य को लेकर चल रही है। सांसदों की जिम्मेदारी है कि सरकार के इस विजन को लेकर चर्चा परिचर्चा करें।
खंडवा विधायक ने नजरअंदाज की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हिदायत
नड्डा ने कहा था कि आज के युवा धार्मिक उन्माद फैलाने वाले बयान को नकारात्मक रूप से लेते हैं। वर्चुअल बैठक में पार्टी अध्यक्ष ने केंद्रीय बजट, कल्याणकारी योजनाओं, रोजगार और अपनी विरासत पर गौरव करने की बातों को लेकर आम लोगों के बीच सांसदों को जाने को कहा था। लेकिन खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बात का कोई असर नहीं दिखा।
