फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa: Guest teacher molested minor girl student on the way

Khandwa: ये कैसा शिक्षक! नाबालिग छात्रा को रास्ते में रोककर पढ़ा रहा था प्यार का पाठ, शादी के लिए धमकाया

Thu, 15 Dec 2022 05:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 15 Dec 2022 05:16 PM IST
सार

खंडवा जिले के खालवा थाने में 16 वर्षीय छात्रा ने शिकायत की थी कि अतिथि शिक्षक ने उसे रास्ते में रोका और छेड़छाड़ की। उसने कहा कि वह उससे शादी करे, नहीं तो किसी और से भी शादी नहीं होने देगा।

विज्ञापन
Khandwa: Guest teacher molested minor girl student on the way
खंडवा में एक शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा में एक शिक्षक को 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ और धमकाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। 16 वर्षीय छात्रा ने शिकायत की थी कि अतिथि शिक्षक ने उसे रास्ते में रोका और छेड़छाड़ की। उसने कहा कि वह उससे शादी करे, नहीं तो किसी और से भी शादी नहीं होने देगा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला खंडवा जिले के खालवा का है। बताया गया कि यहां के स्कूल में पड़ोस के गांव से 16 वर्षीय छात्रा 10वीं में पढ़ने आती है। इसी स्कूल में विकास पालवी अतिथि शिक्षक है। छात्रा का आरोप है कि शिक्षक पिछले कुछ दिनों से परेशान कर रहा था। मंगलवार को रास्ता रोककर शादी का प्रस्ताव रखा। धमकी भी दी कि, किसी दूसरे से शादी नहीं करने दूंगा। छात्रा घबरा गई। उसने स्कूल में पहुंचकर पिता को फोन लगाया। उसके बाद विकास की करतूत थाने तक पहुंची। 
विज्ञापन


खालवा थाने के टीआई गणपत कनैल के अनुसार क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की दसवीं की एक छात्रा ने आरोपी अतिथि शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने पीपल्या भोजु में रहने वाले अतिथि शिक्षक विकास पालवी (30) के खिलाफ छेड़छाड़ व धमकाने का केस दर्ज किया है। ये भी पता चला है कि आरोपी पिछले कई दिनों से पीड़िता को परेशान कर रहा था। लेकिन वह विरोध नहीं कर पा रही थी इसलिए उसकी हिम्मत बढ़ती गई और उसने छात्रा का रास्ता रोक लिया। आरोपी विकास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed