फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa: Amisha Patel gave a 3-minute presentation with a fee of Rs 4 lakh, after the protest, she said there was a threat to her life.

खंडवा: अमीषा पटेल ने 4 लाख रुपये फीस लेकर दी 3 मिनट की प्रस्तुति, धोखाधड़ी का केस दर्ज

Mon, 25 Apr 2022 04:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 25 Apr 2022 04:18 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल की मुश्किले बढ़ गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस खंडवा में एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। यहां सिर्फ 3 मिनट की प्रस्तुति देकर वे कार्यक्रम से वापस चली गईं। जिले के कुछ समाज सेवकों ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Khandwa: Amisha Patel gave a 3-minute presentation with a fee of Rs 4 lakh, after the protest, she said there was a threat to her life.
एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ खंडवा में धोखाधड़ी का केस दर्ज। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल शनिवार को खंडवा जिले में मां नवचंडी देवीधाम के आयोजन में पहुंचीं थीं। कार्यक्रम में एक घंटे की प्रस्तुति देने के लिए अमीषा पटेल ने करीब 4 लाख रुपये फीस ली थी। लेकिन अमीषा कार्यक्रम में सिर्फ 3 मिनट की प्रस्तुति देकर ही इंदौर के लिए रवाना हो गईं। एक्ट्रेस के इस व्यवहार की शहर के समाजसेवी विरोध कर रहे हैं। रविवार को अमीषा के खिलाफ सिटी कोतवाली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है। कार्यक्रम को देखने के लिए करीब 5 से 7 हजार दर्शक जुटे थे। वहीं इस मामले पर एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा कि मुझे अपने जीवन को लेकर डर था मैं स्थानीय पुलिस को धन्यवाद देना चाहती हूं, जन्होंने मेरी ठीक तरह से सुरक्षा की। अमीषा ने खराब इंतजाम के चलते कार्यक्रम छोड़ने की बात लिखी है।
विज्ञापन


विज्ञापन


इस मामले में मोघट थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान का कहना है कि फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के आयोजन वाले दिन मैं भी वहां पर था। लोगों की भीड़ जरूर थी लेकिन किसी तरह की अभद्रता नहीं हुई। किसी अन्य तरह की आशंका को लेकर मौके पर कोई जानकारी नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल एक्ट्रेस अमीषा पटेल 23 अप्रैल को मां नवचंडी देवीधाम के स्थापना दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने आई थीं। मंदिर के महंत बाबा गंगाराम व समिति ने फिल्म स्टार नाइट के लिए चार लाख रुपये में अमीषा पटेल का डांस कार्यक्रम आयोजित कराया था। अमीषा पटेल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 23 अप्रैल को रात साढ़े आठ बजे खंडवा पहुंची थीं। आईं। एक्ट्रेस रात लगभग साढ़े नौ बजे मंदिर परिसर पर बने मंच पर पहुंची और दर्शकों को अभिवादन किया। अमीषा को एक घंटे की प्रस्तुति देनी थी लेकिन वे महज 3 मिनिट की प्रस्तुति देने के बाद ही खंडवा से इंदौर के लिए रवाना हो गईं।


अमीषा पटेल से इस व्यवहार से नाराज समाजसेवी सुनील जैन व गणेश भावसार ने रविवार को अमीषा पटेल के अचानक कार्यक्रम छोड़कर जाने पर पुलिस में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। शिकायत में जिक्र किया गया है कि अमीषा पटेल किशोर कुमार समाधि स्थल पर तय कार्यक्रम के बाद भी नहीं पहुंचने व मंदिर के अंदर नहीं जाने का आरोप लगाया है। 

जिन लोगों के पास वीआइपी पास थे वह अमीषा पटेल के साथ फोटो खिंचवाने की कोशिश कर रहे थे। इसे लेकर मंच से पूर्व पार्षद गौरीशंकर वर्मा ने उनके पास जाकर फोटो नहीं खिंचवाने का एलान भी किया था। आयोजन स्थल पर अमीषा पटेल की प्रस्तुति देखने के लिए करीब पांच से सात हजार दर्शक पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed