{"_id":"6295fa3ab880ae5d174ef4ff","slug":"khandwa-accident-news-the-speeding-car-suddenly-overturned-and-hit-a-tree-three-dead-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa Accident News: तेज रफ्तार कार अचानक पलटकर पेड़ से टकराई, तीन की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa Accident News: तेज रफ्तार कार अचानक पलटकर पेड़ से टकराई, तीन की मौत, तीन घायल
Tue, 31 May 2022 04:51 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 31 May 2022 04:51 PM IST
सार
खंडवा जिले के रोशनी पुलिस चौकी से करीब 4 किलोमीटर दूर यह हादसा हुआ है। इस कार में एक ही परिवार के 6 लोग सवार थे। जिसमें 28 वर्षीय प्रतीक मित्रा और उसके भाई मोहित (30) के साथ ही पांच वर्षीय युवान की मौत हो गई।
विज्ञापन
खंडवा जिले में हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में बैतूल रोड पर सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। कार पलटने से हादसा हुआ है। मरने वाले एक ही परिवार के बताए गए हैं। पांच साल का बच्चा भी इनमें शामिल है। तीन लोग भी घटना में घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार घटना रविवार देर रात करीब ढाई बजे की है। नागपुर में रहन वाले एक परिवार ने एक हफ्ते पहले ही नई कार खरीदी थी। इसी से परिवार के छह सदस्य ओंकारेश्वर दर्शन कर नागपुर लौट रहे थे। खंडवा जिले के रोशनी गांव के पास कार सड़क से नीचे उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तीनों मृतक मूल रूप से रीवा जिले के निवासी हैं।
रोशनी पुलिस चौकी प्रभारी रूपसिंह सोलंकी ने बताया कि नई क्रेटा कार की रफ्तार ज्यादा थी। जो अनियंत्रित होकर पलटी खाई और पेड़ से टकरा गई। रोशनी पुलिस चौकी से करीब 4 किलोमीटर दूर यह हादसा हुआ है। इस कार में एक ही परिवार के 6 लोग सवार थे। जिसमें 28 वर्षीय प्रतीक मित्रा और उसके भाई मोहित (30) के साथ ही पांच वर्षीय युवान की मौत हो गई। हादसे में मोहित की पत्नी आशा और उसकी 2 साल की बेटी यशी गम्भीर रूप से घायल हो गए। इनके साथ ही उपेन्द्र तिवारी जो इनका पारिवारिक मित्र बताया जा रहा है वह भी घायल हुआ है। घायलों का इलाज चल रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।