फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khajuraho MP Vishnu Dutt Sharma replaces Rakesh Singh as BJP Madhya Pradesh state president

भाजपा ने कई राज्यों के बदले अध्यक्ष, विष्णु दत्त शर्मा को दी मध्यप्रदेश की कमान

Sat, 15 Feb 2020 11:56 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 15 Feb 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
Khajuraho MP Vishnu Dutt Sharma replaces Rakesh Singh as BJP Madhya Pradesh state president
विष्णु दत्त शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राकेश सिंह के स्थान पर विष्णु दत्त शर्मा को मध्यप्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। शर्मा खजुराहो से भाजपा सांसद हैं। वह वर्तमान में वे भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दल बहादुर चौहान को सिक्किम राज्य अध्यक्ष और के सुरेंद्रन को केरल भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है।

विज्ञापन

   

कौन हैं विष्णु दत्त शर्मा

शर्मा मूलरूप से मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले हैं। उन्हें वीडी शर्मा के नाम से भी जाना जाता है। वह 32 वर्षों से लगातार सक्रिय राजनीति का हिस्सा हैं। भाजपा में वह कई पद संभाल चुके हैं। वह 2013 में भाजपा में शामिल हुए थे। वह वर्तमान में मध्यप्रदेश भाजपा के महामंत्री हैं। वह 1986 से ही विद्यार्थी परिषद् में सक्रिय हैं। 1993-94 में उन्हें मध्य भारत का प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया था। 2007-2014 के बीच उन्होंने मध्यक्षेत्र (मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़) के क्षेत्रीय संगठन मंत्री का कार्यभार संभाला था। 2007-09 में उन्होंने राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्वालियर से किया है एमएससी

शर्मा की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने 1985-86 में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल से हायर सेकेंडरी की पढ़ाई की है। इसके बाद 1989-91 में ग्वालियर के कृषि महाविद्यालय से एग्रीकल्चर में बीएससी की डिग्री प्राप्त की है। उनके पास ग्वालियर के कृषि महाविद्यालय से एग्रीकल्चर और एग्रोनामी में एमएससी की डिग्री भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed