फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Katni: Speeding Bus Overturns, Schoolgirl Killed and 40 Passengers Injured in Major Accident

कटनी: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में एक स्कूली छात्रा की मौत, 40 यात्री घायल

Sat, 10 Oct 2026 06:37 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2026 06:37 PM IST
सार

पिपरा से मैहर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटने से एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि करीब 40 यात्री घायल हुए हैं। कलेक्टर ने RTO जांच के निर्देश दिए हैं और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
Katni: Speeding Bus Overturns, Schoolgirl Killed and 40 Passengers Injured in Major Accident
अनियंत्रित बस पलटी, एक बच्ची की मौत और एक दर्जन से अधिक घायल।

विस्तार

जिले में तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटने से 16वर्षीय स्कूली छात्रा शिवानी लोधी की मौत हो गई जबकि 40 यात्री घायल हुए है। इनमें 27 विजयराघवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं और 13 को कटनी जिला अस्पताल लाया गया है। बता दें कि घटना विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के बंजारी के पास खजुरी मार्ग की है, जहां पिपरा से मैहर जा रही रजा बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं पुलिस और स्थानीय लोग राहत-बचाव में जुटे दिखाई दिए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रजा बस सर्विस की बस पिपरा से मैहर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बंजारी के पास खजुरी मार्ग पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार सुनाई देने लगी। हादसे में दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। इनमें एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई, जिसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दमोह: अभाना में तेज रफ्तार बस ने चार छात्राओं को रौंदा, दो की मौत, गुस्साए परिजनों ने हाइवे पर किया चक्काजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही विजयराघवगढ़ पुलिस सक्रिय हुई और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया गया। बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही विधायक पुत्र समाजसेवी यश पाठक समेत कटनी कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे। फिलहाल हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने कहा कि मामले की जांच RTO विभाग से करवाई जाएंगी इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed