{"_id":"66c70f97694a7ac1050afa7b","slug":"katni-the-person-who-fell-in-the-canal-was-pulled-out-after-a-lot-of-effort-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni: नहर में गिरे शख्स को मशक्कत के बाद निकाला, पुलिस की सजगता से बच गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni: नहर में गिरे शख्स को मशक्कत के बाद निकाला, पुलिस की सजगता से बच गई जान
Thu, 22 Aug 2024 03:44 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 22 Aug 2024 03:44 PM IST
सार
कटनी पुलिस ने एक युवक की जान बचाई है। युवक का पैर फिसलने से वो नहर में गिर गया था, तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद युवक को निकाला और अस्पताल भेजा। इससे युवक की जान बच गई।
विज्ञापन
कटनी पुलिस ने युवक की जान बचाई
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी पुलिस की सजगता से एक बार फिर एक शख्स की जान बच गई है। मामला उमरियापान थाना क्षेत्र के हरदी मोड़ का बताया गया, जहां नहर में उतराते मिले युवक की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने तत्काल उसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला और उसे हॉस्पिटल रवाना करवाया है।
पुलिस के मुताबिक ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत झिन्ना पिपरिया निवासी संतोष पटेल किसी काम का बोलकर घर से निकला था, लेकिन लौटते वक्त हरदी मोड़ पर वह अचानक बह रही नहर में पैर लगड़ाते ही जा गिरा, जिससे वह पानी में डूब गया। इसी बीच ग्रामीणों ने उसे देख लिया और पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया है। इसके बाद उमरियापान थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय और उनका पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। समय पर मदद मिलने से संतोष की जान बच सकी। वहीं होश में आते ही उसने अपना नाम-पता बताया जिसके बाद घटना की जानकारी परिजनों तक पहुंचाई गई। घर के चिराग की जान बचाने वाली उमरियापान पुलिस को संतराम पटेल सहित पूरा परिवार ह्रदय से आभार प्रकट करते दिखा।