फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Katni News: NSUI protest at Government Tilak College, Katni

Katni News: कटनी के शासकीय तिलक कॉलेज में NSUI का विरोध प्रदर्शन, प्राचार्य कक्ष में जड़ा ताला

Tue, 27 Aug 2024 09:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 27 Aug 2024 09:20 PM IST
सार

कटनी जिले के शासकीय तिलक कॉलेज में फैली समस्याओं के खिलाफ NSUI नेताओं और छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्र नेता शशांक गुप्ता और अन्य कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कक्ष के बाहर धरना दिया और समस्याओं के समाधान की मांग की।

विज्ञापन
Katni News: NSUI protest at Government Tilak College, Katni
प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में NSUI नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शासकीय तिलक कॉलेज में फैली व्यापक स्तर की समस्याओं के खिलाफ मोर्चा खोला है। छात्रों के साथ मिलकर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


कांग्रेस इकाई के छात्र नेता शशांक गुप्ता ने बताया कि छात्रहित में एनएसयूआई के लोगों ने बड़ी संख्या में मौजूद छात्रों के साथ मिलकर प्राचार्य कक्ष के बाहर धरना दिया। अक्रोशित छात्रों ने मांग पूरी न होने पर प्राचार्य कक्ष के बाहर ताला जड़ते हुए अपनी समस्याओं का लिखित निराकरण पर आश्वासन मांगा था। 
विज्ञापन


वहीं तिलक कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष अजय खटिक और अभिषेक प्यासी ने कहा कि म.प्र. सरकार ने पिछले 20 अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया होने कि बात कही थी, जो अब तक शुरू नहीं हुई है। वहीं, मेधावी छात्रों की स्कॉलरशिप में लगातार देरी हो रही है, जिससे कई प्रकार की दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें लंबे वक्त से तिलक कॉलेज में कैंटीन न खुलने, छात्रावास खुलने में देरी होना, सरकार का 50 प्रतिशत फीस लेने के आदेश के बाद 90 प्रतिशत फीस वसूली, बसों को ग्रामीण अंचल के छात्रों में नहीं चलाए जाने जैसे कई छात्रहित मुद्दों पर NSUI ने छात्र के साथ मिलकर आंदोलित हुए हैं। 


शशांक गुप्ता ने बताया कि पूर्व में कई बार समस्याओं को लेकर अवगत करवाया गया। विरोध प्रदर्शन किया गया, लेकिन कॉलेज प्रशासन समस्याओं का निराकरण नहीं करता है। कॉलेज के छात्र ने बताया कि एक बार फिर समस्याओं की निराकरण की मांग को लेकर प्राचार्य कक्ष के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया था। प्राचार्य के लिखित आश्वासन पर हम सभी छात्रों ने अपना विरोध शांत किया। पूरे प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल और कटनी तहसीलदार भी मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed