{"_id":"6651c73b4264713c020a5af5","slug":"katni-weather-temperature-reached-42-degrees-on-first-day-of-nautapa-health-department-issued-advisory-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni Weather: नौतपा के पहले दिन पहुंचा 42 डिग्री तापमान, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni Weather: नौतपा के पहले दिन पहुंचा 42 डिग्री तापमान, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया एडवाइजरी
Sat, 25 May 2024 04:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 25 May 2024 04:41 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में नौतपा के पहले दिन 42 डिग्री तापमान पहुंचा। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
नौतपा की शुरुआत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है और आसमान से बरसती आग से लोगों को हलाकन कर रखी है। आलम ये है कि दिन के 12 से पांच बजे के बीच के वक्त शहर की प्रमुख सड़कें खाली नजर आने लगी हैं। लोग सिर्फ अपने जरूरी काम के लिए ही घर से निकलते हैं। वहीं, अधिकांश लोग अपने काम सुबह-सुबह या शाम होने पर निकल कर निपटा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, आज एमपी के कटनी जिले में भी नौतपा की शुरुआत तापमान 30 से 32 डिग्री हुई। जो दोपहर दो से तीन बजे तक 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। दरअसल, आज लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने भी लू से बचने की एडवाजरी जारी करते हुए बताया है कि दिन के वक्त ज्यादा से ज्यादा पानी पीने के साथ ही घर से निकलते वक्त हल्के सूती कपड़े पहने और चेहरे कान को अच्छी तरह ढककर रखे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाहर घूमने वालों को ओआरएस का घोल या घर में ही शक्कर, नमक के साथ नींबू मिलकर पीने की सलाह दी है। वहीं, घर में आम का पना, मठा, शिकंजी, हरा सलाद खाने को कहा है। ताकि शरीर में पानी की कमी न हो सके और लोग मौसमी बीमारी सहित लू के थपेड़ों से बच सके।
विज्ञापन
आपको बता दें, कटनी जिले का न्यूनतम तापमान 28 से 30 तो अधिकतम 42 से 45 दर्ज किया गया है। जो चढ़ते दिन के मुताबिक, बढ़ता घटता रहता है। इस भीषण गर्मी के बीच होती बारिश भी उमस भरी गर्मी को जन्म देती है, जिससे लोगों को कब तक राहत मिलेगी। यह कहना अभी मुश्किल है। फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग से जारी सावधानियों को फॉलो करते हुए खुद को सेहतमंद बनाए रखे।
