फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News: Two bookies arrested while betting on cricket in moving SUV

Katni: चलती एसयूवी में क्रिकेट पर सट्टा खिलाते दो सटोरिए गिरफ्तार, पुलिस ने रुपये और मोबाइल समेत गाड़ी की जब्त

Sun, 31 Mar 2024 09:00 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 31 Mar 2024 09:00 AM IST
सार

थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर ने बताया कि आईपीएल की शुरुआत होते ही माधवनगर क्षेत्र में क्रिकेट पर सट्टा खिलवाने वाले सक्रिय हो गए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Katni News: Two bookies arrested while betting on cricket in moving SUV
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की कटनी पुलिस ने एक चलती एसयूवी गाड़ी में क्रिकेट पर सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से नगदी और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 10वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकत्ता नाइट राइडर्स के बीच चल रहा था। जिसकी हर बॉल और शॉर्ट पर कटनी जिले के अजय उर्फ पप्पन थारवानी और मोहित परस्वानी चलती एसयूवी कार में ऑनलाइन सट्टा खिलवाने में जुटे थे। मुखबिर की सूचना पर माधवनगर टीआई अनूप ठाकुर ने पुलिस बल के साथ आरोपी की गाड़ी का पीछा करते हुए उसे घेराबंदी करते रोका और दोनों आरोपियों से 4100 रपये नगद, 1लाख 19 हजार के मोबाइल समेत 14 लाख कीमत की एसयूवी गाड़ी जब्त की। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर ने बताया कि आईपीएल मैच की शुरुआत होते ही माधवनगर क्षेत्र में क्रिकेट सट्टा खिलवाने वाले सक्रिय हो गए थे। जानकारी लगते ही एसपी अभिजीत रंजन के निर्देशन पर साइबर सेल और निवार चौकी प्रभारी के साथ मिलकर 2 आरोपियों अजय थारवानी और मोहित परस्वानी को गिरफ्तार किया है। उनके पास मिले नगदी, मोबाइल समेत गाड़ी जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा से जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed