{"_id":"64b6bf1b03329a1f740608c8","slug":"katni-news-sp-of-seven-districts-including-dig-of-3-zones-arrived-to-burn-5-thousand-kg-of-drugs-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni News: 5 हजार किलो मादक पदार्थ जलाने पहुंचे 3 जोन के DIG सहित सात जिलों के SP, ACC फैक्ट्री में किया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: 5 हजार किलो मादक पदार्थ जलाने पहुंचे 3 जोन के DIG सहित सात जिलों के SP, ACC फैक्ट्री में किया नष्ट
Tue, 18 Jul 2023 10:04 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 18 Jul 2023 10:04 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के कई जिलों में पकड़े गए मादक पदार्थों को कटनी जिले के कैमोर स्थित एसीसी फैक्ट्री में लाया गया। यहां न्यायालय की प्रक्रिया का पालन करते हुए तकरीबन पांच हजार किलोग्राम नशीले पदार्थ को जलाकर नष्ट किया गया है।
विज्ञापन
ACC फैक्ट्री में किया नष्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीन डीआईजी जोन अंतर्गत आने वाले कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में पकड़े गए पांच हजार किलो मादक पदार्थ जिनमें गांजा, अफीम, ब्राउन शुगर, डोडा-चूरा जैसे नशीले सामग्री जब्त की थी। इसे नष्ट करने के लिए न्यायालय की अनुमति लेकर कटनी जिले के कैमोर लाया गया था।
विज्ञापन
इस दौरान जबलपुर डीआईजी आरआरएस परिहार, छिंदवाड़ा डीआईजी रेंज सचिन अतुलकर, शहडोल रेंज अतिरिक्त प्रभार डीआईजी बालाघाट रेंज आरके अरूसिया की मौजूदगी में दोबारा नाप-तौल के बाद एसीसी फैक्ट्री की आग की भट्टी में झोंक दिया गया, जिसमें पूरा नशीला पदार्थ जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि जिले के विभिन्न थानों में जब्त हुए मादक पदार्थों को नष्ट करने के लिए एसीसी फैक्ट्री से पत्राचार करते हुए अनुमति ली गई। उसके बाद पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन के बाद हाई लेवल ड्रग्स डिस्पोजल समिति की निगरानी में उपस्थित कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों ने अपने विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहकर अपने अपने क्षेत्रों से जब्त किए अवैध मादक पदार्थों की विनिष्टीकरण के लिए एसीसी फैक्ट्री कैमोर लाए। इस दौरान जब्त माल को दोबारा जांच-तौल कराई गई, जिसकी कार्रवाई की पूरी वीडियोग्राफी करवाते हुए आग से भरी भट्टी में फेंककर पूरी तरह जला दिया गया है।
विज्ञापन
