{"_id":"6318794df8f07405b25ebf34","slug":"katni-news-shameful-rape-cases-now-a-five-year-old-girl-three-rape-cases-in-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni News: शर्मसार कर रहे दुष्कर्म के मामले, अब पांच साल की बच्ची से दरिंदगी, एक सप्ताह में तीन रेप केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: शर्मसार कर रहे दुष्कर्म के मामले, अब पांच साल की बच्ची से दरिंदगी, एक सप्ताह में तीन रेप केस
Wed, 07 Sep 2022 04:28 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 07 Sep 2022 04:28 PM IST
सार
कटनी जिले में बीते एक सप्ताह में तीन दुष्कर्म का मामले सामने आए हैं। ताजा मामला पांच साल की बच्ची से दरिंदगी का है। बच्ची की पहचान वाले युवक ने ही उससे दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म(डेमो)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में आई नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के रिकॉर्ड में भले ही दुष्कर्म के मामले में राजस्थान नंबर वन हो पर मध्य प्रदेश में भी शर्मसार करने वाले मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कटनी जिले में बीते एक सप्ताह में तीन दुष्कर्म का मामले सामने आए हैं। पीड़िताओं में पांच साल की बच्ची भी है।
पुलिस ने बताया कि कटनी जिले के रंगनाथ थाना क्षेत्र में दो दिन पहले पांच साल की बच्ची से क्षेत्र के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की मां ने महिला थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी चंदन उर्फ सतीश वंशकार पर 376 समेत पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
एक सप्ताह में तीन रेप के केस सामने आने के बाद जिले में दहशत जैसा माहौल है। बच्चियों को बाहर निकालने में लोग संकोच करने लगे हैं। प्रशासनिक तौर पर जिस तरह से दुष्कर्म के मामलों को रोक लगाने के लिए मुहिम चलाई जा रही थी, उसका कुछ शहर पर विशेष असर दिखाई नहीं पड़ रहा चार दिन पहले 12 साल की बच्ची से उसके ही सौतेले पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया था। नशे में पिता ने घिनौनी हरकत को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है।