{"_id":"640a12922a97cf9daa0a2d8b","slug":"katni-news-in-an-evening-program-in-name-of-martyrs-many-veteran-poets-including-kumar-vishwas-were-present-2023-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Katni News: 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम में कुमार विश्वास सहित कई दिग्गज कवि रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम में कुमार विश्वास सहित कई दिग्गज कवि रहे मौजूद
Thu, 09 Mar 2023 10:38 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 09 Mar 2023 10:38 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में हर साल की तरह इस साल भी होली के बाद 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम के नाम से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन फारेस्टर प्ले ग्राउंड में किया गया।
विज्ञापन
'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम में कुमार विश्वास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी में इस साल भी होली के बाद 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन फारेस्टर प्ले ग्राउंड में किया गया। इसमें शामिल होने विश्व विख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास के साथ कवि सुमन दुबे, कार्यक्रम के संयोजक मनोहर मनोज तिवारी, शंभू शिखर और सुदीप भोला समेत चेतन चर्चित भी शामिल हुए।
विज्ञापन
दरअसल, एक शाम शहीदों के नाम और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन स्वर्गीय ओमप्रकाश सरावगी और स्वर्गीय शकुंतला सरावगी की पुण्य स्मृति में ओमप्रकाश सरावगी द्वारा नि:शुल्क विद्यालय कटनी और कटनी टेंट लाइट एसोसिएशन मुक्तिधाम विकास समिति की ओर से किया जा रहा है। इसकी शुरुआत कवि डॉ. कुमार विश्वास ने मामा शब्द से करते हुए एमपी की राजनीति पर कविता करते नजर आए, जिसमें दिल्ली के मनीष सिसौदिया से लेकर होली पर कहते दिखे।
विज्ञापन
वहीं, कुमार विश्वास के बाद चेतन चर्चित ने मंच पर पहुंचकर पाकिस्तान की तुलना भिखारी से करते हुए कविता शुरू किए। उसके बाद हास्य कवि शंभू शिखर ने होली पर कविता गाकर समा बांध दिया। लोग मस्त मलंग होकर 'खालो भांग की गोली रसिया, शंभू के संग हंसो- हंसाओ रसिया', जिसे लोग सुनकर मंधमुक्त हो गए। उसके बाद बिहार के रहने वाले शंभू शिखर ने बिहार की राजनीति पर कहा कि यहां के नेता बहुत ईमानदार होते हैं। जैसे लालू यादव ने जिस जेल का उद्घाटन किया, फिर उसी में जाकर रहे कुछ ऐसा ही हाल दिल्ली में चल रहा है।
विज्ञापन
