फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News: Goods train coaches derailed, area manager, hundreds of personnel including DRM took charge

Katni News: मालगाड़ी के डिब्बे हुए बेपटरी, एरिया मैनेजर, डीआरएम सहित सैकड़ों कर्मियों ने संभाला मोर्चा

Wed, 30 Aug 2023 07:29 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 30 Aug 2023 07:29 AM IST
सार

Katni News:  कटनी जंक्शन के यार्ड से बिलासपुर जा रही मालगाड़ी का डिब्बा मंगलवार की सुबह पटरी से उतर गया। घटना की जानकारी लगते ही स्टाफ के लोग पहुंचकर सुधार कार्य में जुट गए।

विज्ञापन
Katni News: Goods train coaches derailed, area manager, hundreds of personnel including DRM took charge
मालगाड़ी पटरी से उतरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले में एक बार फिर मालगाड़ी का डिब्बा डीरेल हो गया घटना न्यू कटनी जंक्शन के सी-केबिन के पास की बताई गई। जहां बिलासपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया, जिससे तीसरी लाइन काफी देर तक प्रभावित रही। मामले की सूचना मिलते ही पूरे रेल विभाग में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में डिविजन स्तर के कर्मियों के साथ रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुधार कार्य शुरू करवाया। हालांकि मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर जाने से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


कटनी के एरिया मैनेजर समीर सौरभ ने घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि कटनी जंक्शन के यार्ड से बिलासपुर जा रही मालगाड़ी का डिब्बा मंगलवार की सुबह पटरी से उतर गया, जिससे मौके पर सभी स्टाफ के लोग पहुंचकर सुधार कार्य में जुट गए, इस हादसे में कोई पैसेजर ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है। सभी यात्री ट्रेनें निकल रही हैं, सुधार कार्य के बाद अब तीसरी लाइन प्रभावित हुई, जिसे अब शुरू करवा दिया गया है। कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, फिलहाल हादसे पर घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed