फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News Congress demonstrated on electricity shutdown presented memorandum by gifting 5 lanterns

Katni: बिजली बंद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, 5 लालटेन भेंटकर सौंपा ज्ञापन, कहा- नहीं हुआ निराकरण तो होगा आंदोलन

Mon, 27 May 2024 10:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 27 May 2024 10:48 PM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार के खिलाफ कटनी कांग्रेस ने मोर्चा खोलते हुए बिजली बंद पर उग्र प्रदर्शन किया है। इस दौरान युवा कांग्रेस नेता अंशु मिश्रा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित जिले के चारों विधायकों को भेंट स्वरूप लालटेन भेंट किया है।

विज्ञापन
Katni News Congress demonstrated on electricity shutdown presented memorandum by gifting 5 lanterns
बिजली बंद पर कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले में लंबे वक्त से बिजली कटौती की शिकायते बढ़ गई है, जिसकी प्रतिदिन सैकड़ों शिकायत आमजन द्वारा की जा रही है। बावजूद इसके बिजली विभाग अपनी कुंभकरणीय नींद में सोई हुई है, जिसे युवा कांग्रेस ने बड़ा मुद्दा बनाते हुए उसे हाथों हाथ ले लिया है।

विज्ञापन


शहर के समाज सेवी, आमजन के साथ युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिव्यांशु उर्फ अंशु मिश्रा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ गणेश चौक स्थित बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते दिखे। वहीं, बिजली विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपते हुए बिजली संबंधित समस्या का निराकरण करने की बात कही है।
विज्ञापन




युवा कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा ने बताया कि प्रचंड गर्मी के बीच कटनी विद्युत विभाग दिन-रात बिजली कटौती, ट्रिपिंग कर रही है। आम जनता हो रही दिक्कतें शायद जिले के चारों विधायक और प्रदेश के मुख्यमंत्री को नहीं दिख रही, जिन्हें जनता ने वोट देकर सत्ता में बैठाया है। भाजपा नेता ने लोगो सस्ती और 24 घंटे बिजली का वादा किया था, जो झूठा निकला। लेकिन इन जनप्रतिनिधियों का अब जनता का बिजली समस्या से कोई सरोकार नहीं रहा। क्योंकि वो एसी के बंद कमरों में बैठते है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसलिए आज हम कांग्रेस के लोग जनता के साथ बिजली कटौती के विरोध में गणेश चौक में पहुंचे है और विद्युत विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन सहित लालटेन भेंट की है। अंशु मिश्रा ने कहा कि यदि बिजली कटौती बंद नहीं हुई तो कांग्रेस जनता के साथ सड़कों में उतरकर उग्र आंदोलन करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed