फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News: 32 assistant inspectors transferred, three police stations, six outpost in-charges also changed

Katni: चुनाव से पहले 32 सहायक निरीक्षकों का फेरबदल, तीन थाना, छह चौकी प्रभारी भी बदले गए, देखें पूरी लिस्ट

Sun, 16 Jul 2023 12:06 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 16 Jul 2023 12:06 PM IST
सार

कटनी में विधानसभा चुनाव से पहले 32 सहायक निरीक्षक, तीन थाना और छह चौकी प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है।

विज्ञापन
Katni News: 32 assistant inspectors transferred, three police stations, six outpost in-charges also changed
32 सहायक निरीक्षकों का फेरबदल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है, जिसके पहले चरण में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। इस दौरान कटनी जिले के 32 सहायक निरीक्षकों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए छह चौकी प्रभारियों के साथ तीन थाना प्रभारी बदले गए हैं। प्रशासनिक फेरबदल में चुनाव आयोग के निर्देश भी शामिल हैं, जिसके अनुसार जिले के जितने भी सहायक निरीक्षक अधिकारी जो चार वर्षों से जिले में रहते हुए तीन वर्षों तक एक ही विधानसभा में पदस्थ रहे उनका तबादला एक स्थान से दूसरे स्थान कर दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


जारी सूची अनुसार बड़वारा थाना प्रभारी अनिल यादव तो रंगनाथ थाना प्रभारी नवीन नामदेव को नई जिम्मेदारी मिली। वही एनकेजे में एक फिर नीरज दुबे को पदस्थ किया गया है। बात करें, चौकी प्रभारियों की बड़वारा में अनिल यादव रंगनाथ नगर में नवीन नामदेव एनकेजे में नीरज दुबे। कटनी जिले की छह चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए एसआई हरभजन सिंह कूड़ापे को बस स्टैंड चौकी, खिरहनी चौकी में कुलदीप सिंह, सिलौंडी चौंकी में मुन्ना लाल कर्ण, खितौली प्रभारी केके पटेल तो निवार चौकी प्रभारी सेल्वराज पिल्लई को हटाते हुए गणेश विश्वकर्मा को कार्यभार दिया गया। हालांकि ऐसे कई सहायक निरीक्षक है, जिन्हें थानों के अंडर और पुलिस लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed