फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni Loot: One arrested in robbery and murder case, five absconding, DIG formed 10 teams to find

Katni News: लूट और हत्या मामले में एक गिरफ्तार, पांच फरार, डीआईजी ने खोजने के लिए बनाई 10 टीमें

Wed, 05 Jul 2023 02:11 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 05 Jul 2023 02:11 PM IST
सार

कटनी जिले में लूट और हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीआईजी ने 10 टीमें बनाई हैं। पांच आरोपी अब भी फरार हैं।
 

विज्ञापन
Katni Loot: One arrested in robbery and murder case, five absconding, DIG formed 10 teams to find
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी में हुई लूट मामले में एक तरफ जहां व्यापारी मनीष शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई है। कटनी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कहा हम चार नहीं बल्कि छह लोगों ने वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


कटनी के आधारकांप इलाके में व्यापारी मनीष शर्मा के घर पर हुई लूट मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले चार नही बल्कि छह लोग थे। इनमें से चार लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे। दो आरोपी घर के बाहर रैकी कर रहे थे। पुलिस को आरोपी कई और जानकारी दी। मामला संदिग्ध होने के चलते पुलिस अभी कुछ भी बताने से बच रही है। कोतवाली थानांतर्गत आधारकांप में अज्ञात बदमाशों ने हथियार के दम पर लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। फरियादी और बदमाशों के बीच हुई जोरदार झड़प के दौरान मनीष, पत्नी पूनम और बच्चा सत्या शर्मा बुरी तरह जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता देखते हुए जबलपुर डीआईजी आरआरएस परिहार खुद कटनी पहुंचकर मोर्चा संभाला। कटनी और जबलपुर की 10 टीमें बनाते हुए जांच शुरू की। डीआईजी परिहार ने बताया कि लूट के मामले पर व्यापारी मनीष शर्मा की इलाज दौरान मौत हो गई है। कटनी पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी से अभी तक कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। पूछताछ में उसने बताया कि वह लूट के दौरान एक अन्य साथी के साथ रैकी कर रहा था। आरोपी शख्स ने अन्य लोगों के नाम सहित कुछ जानकारी दी है। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध लूट और हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। डीआईजी आरआरएस परिहार के मुताबिक अन्य पांच आरोपियों को जल्द ही मशरूका सहित गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed