फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni: Leopard trapped in fencing ran away, forest department engaged in search, panic among villagers

Katni: फेंसिंग में फंसा तेंदुआ निकलकर भागा, वन विभाग तलाश में जुटा, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 19 Mar 2023 07:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 19 Mar 2023 07:11 PM IST
सार

कटनी जिले के वन विभाग की फेंसिंग में रविवार सुबह तेंदुआ फंस गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। टीम जब तक पहुंचती, तेंदुआ निकलकर भाग गया। 

विज्ञापन
Katni: Leopard trapped in fencing ran away, forest department engaged in search, panic among villagers
कटनी में फेंसिंग में तेंदुआ फंस गया था। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कटनी जिले के वन विभाग की फेंसिंग में रविवार सुबह तेंदुआ फंस गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। टीम जब तक पहुंचती, तेंदुआ निकलकर भाग गया। अब वन विभाग की टीम उसकी तलाश में जुटी है, उधर ग्रामीण दहशत में हैं कि कहीं तेंदुआ हमला न कर दे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला बड़वारा वनपरिक्षेत्र के गोपालपुरा रोड किनारे का है। यहां सुबह करीब साढ़े 8 बजे वन विभाग की फेंसिंग पर तेंदुआ फंस जाने की जानकारी मिली थी। वन विभाग के मुताबिक तेंदुए के फंसे हुए लोकेशन आर.एफ 440 कंपार्टमेंट है जहां पर वन विभाग द्वारा सड़क के दोनों ओर वाहनों को रोक लिया था। वहीं बांधवगढ़ की रेस्क्यू टीम को भी सूचना दी गई। लेकिन उस बीच तेंदुआ खुद को तार से छुड़ाते हुए जंगल की भाग गया। विभाग ने उड़नदस्ता तैनात किया है साथ ही ग्रामीणों को मुनादी भी करा दी है कि वो अकेले जंगल की तरफ न जाएं। 
विज्ञापन


डीएफओ गौरव शर्मा ने बताया कि तेंदुए के फंसे हुए स्थान पर कोई भी खून नहीं मिला जिससे ये स्पष्ट है उसे किसी तरह की चोट नहीं लगी है। अगर वो मिलता है तो उसकी जांच के लिए फॉरेस्ट डॉक्टर जाएंगे। तेंदुआ 50 हेक्टेयर के एरिया में हो सकता है, जिसकी तलाश के लिए वन अमला सर्च ऑपरेशन चला रहा है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed