{"_id":"65c262bfe79dac81b8049106","slug":"katni-five-accused-arrested-in-chital-hunting-case-two-axes-along-with-meat-and-skin-seized-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni News: चीतल शिकार मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, मांस और खाल सहित दो कुल्हाड़ी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: चीतल शिकार मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, मांस और खाल सहित दो कुल्हाड़ी जब्त
Tue, 06 Feb 2024 10:18 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 06 Feb 2024 10:18 PM IST
सार
चीतल के शिकार मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। मांस, सिंग और खाल सहित दो कुल्हाड़ी जब्त कर आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी वन विभाग की टीम ने पांच आरोपियों की नर चीतल के शिकार के मामले पर गिरफ्तार करते हुए सभी को न्यायालय में पेश किया है। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पूरा मामला कटनी वन परिक्षेत्र के पहरूआ बीट के आरएफ-80 के पास बताया गया। जहां वन विभाग की टीम ने वन्यजीव के शिकार के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से नर चीतल का मांस, खाल, दो सिंग, दो पैर और खुर सहित शिकार में उपयोग हुई दो नग कुल्हाड़ी जब्त किया है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि पूरी कार्रवाई कटनी रेंजर नवी अहमद खान द्वारा अपनी वन विभाग की टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर अंजाम दी गई। जहां ग्राम मंटोला के पास कटनी के तीन आरोपी तो पन्ना जिले के दो आरोपियों को नर चीतल के शिकार मामले पर घेराबंदी करते हुए हिरासत में लिया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से चीतल का सिंग, खुर, मांस और पैर सहित शिकार में उपयुक्त हुई मोटर साइकिल और दो नग कुल्हाड़ी जब्त हुई है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों में केश चौधरी, डोलन चौधरी जो की पन्ना जिले के शाहनगर निवासी बताए गए। वहीं, कटनी जिले के किशन चौधरी, अच्छेलाल चौधरी और रामकिशोर चौधरी शामिल हैं, जिनके कब्जे से 10 से 11 किलो चीतल के मांस पॉलिथिन के साथ हिरासत में लिया गया है। कटनी वन मंडल अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि वन्यजीव के शिकार मामले पर पांच आरोपियों पर वाइल्ड लाइफ एक्ट 1972 के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई की है, जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
