फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Newborn Alive Baby Declared Died by Hospital Doctors of Katni District News in Hindi

Katni News: गजब 'धरती के भगवान'! अस्पताल में जिंदा नवजात को मृत बता दिया...जांच की तो चल रही थीं सांसें

Sat, 29 Oct 2022 09:25 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 29 Oct 2022 09:25 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में कटनी जिला अस्पताल से नर्सिंग स्टाफ की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां उन्होंने जिंदा बच्चे को मृत बता दिया। मामले पर सिविल सर्जन स्टाफ की गलती पर पर्दा डालते नजर आए। उन्होंने कहा, स्टाफ ने बच्चे को मृत घोषित नहीं किया था।

विज्ञापन
Newborn Alive Baby Declared Died by Hospital Doctors of Katni District News in Hindi
जिंदा नवजात को मृत बता दिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में कटनी जिला अस्पताल के एसएनसीयू में नर्सिंग स्टाफ की गंभीर लापरवाही सामने आई है। 29 दिन के नवजात बच्चे को मृत बताकर उसे परिजनों को लौटा दिया गया था, लेकिन जब परिजनों को शंका हुई कि बच्चे की सांसें चल रही हैं तो उन्होंने ओपीडी में जाकर डॉक्टर से जांच कराई तो बच्चे की सांसें चल रहीं थीं। इस पर सिविल सर्जन का गैर जिम्मेदाराना बयान सामने आया है। लापरवाह पर कार्रवाई करने की बजाय उन्हें बचाते दिखाई दिए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोनू पति विष्णु चौधरी निवासी ग्राम हरैया थाना विजयराघवगढ़ को जिला अस्पताल में प्रसव हुआ था। उसके 29 दिन का बच्चा था। बच्चे के स्वस्थ होने पर उसे छुट्टी दे दी गई थी और जच्चा-बच्चा दोनों घर चले गए थे। बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ गई, शुक्रवार दोपहर में उसे फिर से एसएनसीयू में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज जारी रहा। कुछ समय के बाद नर्सिंग स्टाफ ने कह दिया कि अब आपके बच्चे की सांसें नहीं चल रही हैं। इसे घर ले जाइए, बच्चे की मौत बात सुनते ही परिजन रोने लगे और बच्चे को अस्पताल के बाहर ले आए।
विज्ञापन


कुछ समय बाद परिजनों को आभास हुआ कि बच्चे की सांसें चल रही हैं। उन्होंने ओपीडी में बैठे एक डॉक्टर से जांच कराई तो बच्चे की धड़कन चल रहीं थीं। इस पर तत्काल परिजन बच्चे को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार जारी है। मामले को लेकर सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने कहा, बच्चे की सांसें नहीं चल रहीं थीं। इसलिए स्टाफ ने ऐसा किया होगा, परिजन बिना बताए अस्पताल से उसे ले गए हैं। हमारी हमेशा कोशिश होती है कि यहां पर प्रत्येक बच्चा स्वस्थ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed