फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni: Babu was taking 50 thousand to stop the transfer of land, Lokayukta arrested red handed

कटनी: जमीन का नामांतरण रोकने के लिए बाबू ले रहा था 50 हजार, लोकायुक्त ने रंगेहाथों किया गिरफ्तार

Fri, 11 Mar 2022 02:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 11 Mar 2022 02:54 PM IST
सार

कटनी जिले की बरही तहसील में बाबू को 50 हजार की रिश्वत लेते जबलपुर लोकायुक्त टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया  है। जमीन नामांतरण रोकने के नाम पर ढाई लाख मांगे थे।
 

विज्ञापन
Katni: Babu was taking 50 thousand to stop the transfer of land, Lokayukta arrested red handed
बरही तहसील में बाबू को 50 हजार की रिश्वत लेते जबलपुर लोकायुक्त टीम ने पकड़ा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले में रिश्वतखोर बाबू को गिरफ्तार किया गया है। बरही तहसील में बाबू को 50 हजार की रिश्वत लेते जबलपुर लोकायुक्त टीम ने पकड़ा है। जमीन नामांतरण रोकने के नाम पर ढाई लाख मांगे थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बरही तहसील न्यायालय में गुरुवार को दोपहर तीन बजे के लगभग यह कार्रवाई की गई। बाबू का नाम उमेश नामदेव बताया जा रहा है। फरियादी दिलराज अग्रवाल ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत जबलपुर लोकायुक्त को थी। उसने बताया कि उसने सोनम उपाध्याय को सिजहरा गांव की तीन एकड़ जमीन 20 लाख रुपये में बेची थी। 10 लाख दे चुका था, पर किसी कारण से खरीदार बाकी के दस लाख रुपये नहीं दे पा रहा था। उसके सभी चेक बाउंस हो गए थे। इसलिए जमीन का नामांतरण रुकवाने के लिए उसने तहसील न्यायालय में अपील की थी। इसी के एवज में बाबू उमेश रुपये मांग रहा था। पहले वह 10 हजार रुपये पटवारी शिव प्रसाद पाठक को भी दे चुका है। लोकायुक्त टीम ने 7 फरवरी को पहले फोन रिकार्डिंग भी सुनी।
विज्ञापन


लोकायुक्त ने मामले में योजना बद्ध तरीके से कार्रवाई की गई और बाबू को पहली किश्त 50 हजार के साथ ट्रेप किया गया। मामले में बाबू ने 50 हजार की रुपये की रकम अपनी दराज में रखवाई थी। मामले में पटवारी पर भी आरोप लगाए गए थे, पर वह मौके पर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed