फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   karyakarta mahakumbh rally in bhopal

भोपाल मेगा रैली में गरजेंगे मोदी

Wed, 25 Sep 2013 12:32 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Sep 2013 12:32 PM IST
विज्ञापन
karyakarta mahakumbh rally in bhopal

भोपाल में भाजपा की कार्यकर्ता महाकुंभ रैली आज 12 बजे से शुरू हो रही है।

विज्ञापन


भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ रैली में नरेंद्र मोदी और लालकृष्ण आजवाणी के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, उमा भारती, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली भी मंच पर होंगे।

इस कार्यक्रम के लिए राजधानी की सड़कें और चौराहे पोस्टर्स से पट गए हैं। व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अधिकांश स्कूलों में आज छुट्टी भी घोषित की जा चुकी है।
विज्ञापन


मोदी ताकत को दर्शाते हुए शो के मंच पर लिखा गया है 'यह युद्ध आर पार है.. अंतिम अब प्रहार है।'
 
इस रैली पर सभी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। एक तरफ प्रधानमंत्री पद पर मोदी की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद मोदी पहली बार मध्यप्रदेश पहुंच रहे हैं। वहीं शिवराज सिंह भी भाजपा सरकार की हैट्रिक का बिगुल फूंकते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रैली के लिए भाजपा ने दावा किया है कि हजारों मुसलमान पहुंचेंगे। इससे पहले रैली में बुर्कों और टोपियों के खरीदे और बांटे जाने की बातों को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच खूब जुबानी जंग हुई।

आज यात्री होंगे बेहाल

इस रैली में बड़ी मात्रा में बसों के बुक करवा दिए जाने के कारण आज लोगों को आने-जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed