फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kanad's son Arun sharma martyred: tomorrow will be the last rites in Kanad

शहीद हुआ मध्य प्रदेश का बेटा: आतंकवादियों से मुठभेड़ में गई जान, कल होगा कानड़ में अंतिम संस्कार

Sun, 17 Apr 2022 05:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 17 Apr 2022 05:49 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शनिवार को आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए अरुण शर्मा मध्य प्रदेश के आगर जिले के रहने वाले हैं। रविवार देर रात पार्थिव शरीर गृह ग्राम कानड़ पहुंचेगा। इसके बाद सोमवार सुबह शहीद की अंतिम यात्रा गृह निवास से निकाली जाएगी।
 

विज्ञापन
Kanad's son Arun sharma martyred: tomorrow will be the last rites in Kanad
आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए अरुण शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों से मुठभेड़ में आगर जिले के रहने वाले अरुण शर्मा शहीद हो गए। रविवार देर रात पार्थिव शरीर गृह ग्राम कानड़ पहुंचेगा। इसके बाद सोमवार सुबह शहीद की अंतिम यात्रा गृह निवास से निकाली जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि अरुण का पार्थिव शरीर एयर लिफ्ट कर जम्मू-कश्मीर से इंदौर लाया जाएगा। जहां से सेना के वाहन से गृह नगर कानड़ लाया जाएगा। अरुण शर्मा को ड्यूटी के दौरान इलाके में आतंकियों की मौजूदगी का पता चला तो वे उनसे सामना करने निकल पड़े। शर्मा टीम के साथ आतंकियों की गोलियों का जवाब दे ही रहे थे कि एक गोली उनके सिर में लग गई। शर्मा को पास के अस्पताल लाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बची। इसके बाद टीम के लोगों ने उनके शहीद होने की पुष्टि की।
विज्ञापन


परिजनों ने अरुण की गर्भवती पत्नी शिवानी शर्मा और मां को जानकारी नहीं दी है। प्रशासन सोमवार को होने वाले अंतिम संस्कार के लिए तैयारी में जुटा है। कानड़ के निर्माणाधीन नवीन श्मशान स्थल पर तैयारियां शुरू कर दी है। सांत्वना देने आ रहे लोगों के लिए समीप कृषि उपज मंडी कानड़ में बैठने की व्यवस्था की गई है। शहादत की सूचना मिलने के बाद परिजन, रिश्तेदार और उनके मिलने वाले गमगीन हैं। वे अरुण का पार्थिव शरीर आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहीद अरुण का छोटा भाई शिव शक्ति शर्मा एयरफोर्स में है। जो वर्तमान में बेलगांव (कर्नाटक) में ऑटो टेक्निकल शाखा में सामरा सेंटर पर पोस्टेड है। उनका घर कानड़ में अयोध्या बस्ती, शिव पहाड़ी पर है। पिता मनोहर लाल शर्मा शिक्षक हैं। परिवार के नजदीकी लोगों ने बताया कि 24 वर्षीय अरुण की शादी चार महीने पहले उज्जैन के गुराडिया निवासी शिवानी शर्मा से हुई थी। तभी अरुण लंबी छुट्टी पर आया था। अरुण की पत्नी फिलहाल गर्भवती है और मायके में हैं। अरुण के शहीद होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग समेत कई मंत्रियों ने शोक संवेदना प्रकट की है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed