फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijay, Kamalnath, Scindia and Shivraj are Popular on Internet

आखिर इंटरनेट पर इतना पॉपुलर क्यों हैं दिग्विजय, कमलनाथ, सिंधिया और शिवराज

Sun, 14 Oct 2018 03:39 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 14 Oct 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
Digvijay, Kamalnath, Scindia and Shivraj are Popular on Internet

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। बाजार हो या चाय की चौपाल, हर तरफ चुनाव की ही चर्चा है। चुनावी माहौल के बीच लोगों में अपने नेताओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने कि उत्सुकता है। चुनावी सर्वे में जहां कांग्रेस सत्ताधारी पार्टी को कांटे की टक्कर देती दिख रही है वहीं अब इंटरनेट की दुनिया में कांग्रेस के नेता छाए हुए हैं।

विज्ञापन

मध्यप्रदेश में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष कमलनाथ सर्वाधिक सर्च किए गए नेताओं में शामिल हैं। बात अगर सत्ताधारी भाजपा की करें तो मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लोगों ने इन नेताओं के बराबर ही सर्च किया है।

विज्ञापन

गूगल कि माने तो सीएम शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को हर महीने कम से कम 10 हजार से अधिकतम एक लाख बार सर्च किया गया। इन नेताओं के मुकाबले केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राकेश सिंह और कैलाश विजयवर्गीय काफी पीछे है और इन्हें अधिकतम 10 हजार बार सर्च किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया खासकर ट्विटर पर फ़ॉलोवर्स कि संख्या की बात करें तो शिवराज सिंह चौहान इन सभी नेताओं से आगे दिखते हैं। ट्विटर पर सीएम शिवराज सिंह के 40 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, जबकि सिंधिया के 10.25 लाख, कमलनाथ के 1.80 लाख और दिग्विजय सिंह के 8.51 लाख फॉलोवर्स हैं।

बताया जा रहा है कि चुनाव के नजदीक आने पर ही नेताओं के सर्च की संख्या में इजाफा होगा। इंटरनेट के सहारे लोग इन नेताओं के परिवार, जाति और अन्य चीजों की जानकारियां जुटा रहे हैं। बता दें कि गूगल की-वर्ड टूल सर्च किए गए आंकड़ों को बताता है। यह आंकड़े काफ़ी विश्वसनीय माने जाते है और इन्हीं ट्रेंड्स के आधार पर ज्यादातर कंपनियां अपनी रणनीति तैयार करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed