फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kamalnath alone takes oath in the grand ceremony on 17th December at Jambouri Ground of Bhopal

कमलनाथ अकेले लेंगे शपथ, भोपाल के जम्बूरी मैदान में 17 दिसंबर को होगा भव्य समारोह

Sat, 15 Dec 2018 07:13 PM IST
सोनू शर्मा भाषा, भोपाल
भाषा, भोपाल Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 15 Dec 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
Kamalnath alone takes oath in the grand ceremony on 17th December at Jambouri Ground of Bhopal
कमलनाथ

मध्यप्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री कमलनाथ अकेले सोमवार यानी 17 जनवरी को भोपाल के जम्बूरी मैदान में एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। प्रदेश में 15 साल बाद बनने जा रही कांग्रेस की सरकार में फिलहाल मुख्यमंत्री को ही शपथ दिलायी जाएगी, जबकि मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों का शपथ ग्रहण बाद में होगा।

विज्ञापन


कमलनाथ ने शनिवार को कहा, 'मैं अकेले शपथ लूंगा।' जम्बूरी मैदान में शपथ ग्रहण का भव्य समारोह आयोजित करने की तैयारियां की जा रही हैं। मालूम हो कि कमलनाथ के पहले भाजपा के शिवराज सिंह चौहान ने भी इसी मैदान पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
विज्ञापन


कांग्रेस ने इससे पहले शपथ ग्रहण समारोह शहर के मध्य में लाल परेड पुलिस ग्राउंड में करने की घोषणा की थी। कांग्रेस ने शपथ ग्रहण समारोह को भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय किया है। इसके लिये सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कमलनाथ ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, बसपा प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित अनेक प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस और कांग्रेस गठबंधन शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के अलावा कार्यक्रम में शामिल होने के लिये देश के प्रमुख उद्योगपतियों और साधु संतों को भी न्योता भेजा गया है।


प्रदेश में कांग्रेस को सरकार बनाने के लिये बसपा और सपा ने समर्थन दिया है। प्रदेश में संपन्न विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 114 सीटों जीत मिली है जो बहुमत के आंकड़े 116 से दो सीटें कम है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस को बसपा के दो, सपा का एक और चार निर्दलीय सदस्यों का समर्थन मिलाकर कुल 121 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। प्रदेश में कुल 230 सीटें है और भाजपा 109 सीटों पर जीत दर्ज कराकर दूसरे स्थान पर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed