फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   kamal nath writes to ec and suggesting that upcoming byelections conducted using ballot papers 

कमलनाथ की मांग, बैलेट पेपर से हो मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव 

Wed, 22 Jul 2020 05:30 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 22 Jul 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
kamal nath writes to ec and suggesting that upcoming byelections conducted using ballot papers 
प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं कमलनाथ - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर सुझाव दिया है कि कोरोना महामारी को देखते हुए आगामी विधानसभा उपचुनाव बैलेट पेपर के जरिए कराए जाने चाहिए।

विज्ञापन

   

गौरतलब है कि हाल ही में निर्वाचन आयोग ने सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियों से देश में आगामी चुनावों के दौरान प्रचार पर उनके विचार और सुझाव मांगे थे। इस मामले में आयोग ने सभी पार्टियों से 31 जुलाई तक जवाब मांगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिनों पहले निर्वाचन आयोग ने चुनावों में 65 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों के लिए पोस्टल बैलट सुविधा नहीं देने का फैसला किया था। हालांकि आयोग ने दिव्यांगों, 80 साल से ज्यादा उम्र के मतदाताओं, जरूरी सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों के साथ साथ कोरोना संक्रमितों को विकल्प के तौर पर पोस्टल बैलेट से मताधिकार के इस्तेमाल की इजाजत दी थी। आयोग ने इस फैसले के पीछे कोरोना का हवाला दिया था।

बता दें कि इस साल मध्यप्रदेश समेत कुछ राज्यों में उपचुनाव जबकि बिहार में विधानसभा का चुनाव कराए जाने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed