फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kamal Nath will give training to music band on which Shivraj Singh Chouhan lashes out on him

रोजगार के लिए कमलनाथ सरकार देगी बैंड बजाने की ट्रेनिंग, शिवराज ने कसा तंज

Sun, 10 Mar 2019 02:33 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 10 Mar 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
Kamal Nath will give training to music band on which Shivraj Singh Chouhan lashes out on him
शिवराज सिंह चौहान- कमलनाथ - फोटो : Instagram

मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार ने फैसला किया है कि वह बैंड बजाने वालों को आधुनिक तरीके सिखाने की ट्रेनिंग देगी। शनिवार को यह बात मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीआईआई की वार्षिक बैठक में कही। उन्होंने कहा कि शादी और पार्टियों में आजकल बैंड बजाने वालों की काफी मांग होती है। ऐसे में यदि राज्य के बैंड वालों को बाहर बुलाया जाएगा तो इससे उनकी आमदनी बढ़ेगी। इसके लिए हमें कुछ नया करना होगा।  

विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि बैंड वालों को ट्रेनिंग देने के लिए फैकल्टी रखी जाएगी। उन्हें प्रशिक्षित करने के बाद सरकार मांग के हिसाब से रोजगार देगी। राज्य में रोजगार की अपार संभावनाएं मौजूद हैं लेकिन जरूरत है तो बस उनपर ध्यान देने की। पुराने लागों की तुलना में आज की पीढ़ी पूरी तरह से अलग है। वह कुछ नया करना चाहती है। यह तभी संभव हो सकता है जब राज्य में निवेश हो। आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए छोटा सा निवेश भी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


राज्य के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि स्किल आजकल एक फैंसी शब्द बनकर रह गया है। इस शब्द के उपयोग से रोजगार नहीं मिलता है। हमने छिंदवाड़ा के युवाओं के लिए कंपनियों से पूछा है कि उन्हें किस तरह के मैनपावर की जरूरत है। युवाओं को उसके हिसाब से ही ट्रेनिंग दी जाएगी। हमें संबंधित क्षेत्र की मांग पर अपना ध्यान केंद्रीत करना होगा और उन्हें जरूरत के हिसाब से प्रशिक्षण देना होगा। आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ठोस रणनीति बनाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ के इस बयान पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसा है। उन्होंने म्यूजिक बैंड को प्रशिक्षण देने की घोषणा पर कहा, 'इस सरकार ने केवल बात करने का काम किया है। उन्हें नौकरियों के नाम पर तो कम से कम मजाक नहीं करना चाहिए। यह सरकार समय काटू अभियान के तहत काम कर रही है और लोकसभा चुनाव का इंतजार कर रही है।'



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed