फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kamal Nath's letter to Rahul Gandhi leaked, Arun Yadav accused

राहुल गांधी को लिखी कमलनाथ की चिट्ठी लीक, वीडियो वायरल होने के बाद अरुण यादव पर आरोप

Sat, 02 Jun 2018 03:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sat, 02 Jun 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
Kamal Nath's letter to Rahul Gandhi leaked, Arun Yadav accused

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की एक चिट्ठी से सियासी हलचल मच गई है। इस चिट्ठी में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव की पुण्यतिथि पर बड़ा कार्यक्रम करने और राहुल गांधी को बुलाने का आग्रह किया गया था। भाजपा ने मुद्दा लपकते हुए कांग्रेस पर जातिगत राजनीति करने का आरोप मढ़ते हुए कहा कि कमलनाथ ने यादवों का अपमान किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव इस पत्र को सार्वजनिक करने की बात कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा से कह रहे हैं। 

विज्ञापन


अरुण यादव की ओर से चिट्ठी मीडिया में देने वाला वीडियो भी वायरल 

भाजपा ने कांग्रेस के इस पत्र पर विरोध जाहिर करते हुए कहा कि कांग्रेस यादव की पुण्यतिथि के नाम पर भी वोटों की राजनीति कर रही है। उधर, पत्र के लीक होने को प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी गंभीरता से लिया है। नाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा का कहना है, चिट्ठी कैसे लीक हुई जानकारी जुटाने के बाद ही कुछ कह पाऊंगा। यह पार्टी का आंतरिक मामला है। 
विज्ञापन


वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि इस मामले से साफ हो गया कि कांग्रेस जातिगत राजनीति करती है। कमलनाथ द्वारा राहुल गांधी को लिखा पत्र मैंने सोशल मीडिया पर नहीं देखा है। फिलहाल मेरी जानकारी में इस तरह की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये है पत्र में 

Kamal Nath's letter to Rahul Gandhi leaked, Arun Yadav accused

आदरणीय राहुल जी, 

स्वर्गीय सुभाष यादव मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जाने माने पिछड़ा वर्ग के नेता थे, 26 जून 2018 को दोपहर 12 बजे कसरावद जिला खरगौन में उनकी पुण्यतिथि का कार्यक्रम होना है। मध्य प्रदेश में वृहद संख्या में ओबीसी की जनसंख्या है और उम्मीद है कि बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रचार की दृष्टि से यह निमाड़ एवं मालवा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा जिसमें लगभग 61 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अनुमति प्रदान करें, जिसे संविधान बचाओ-देश बचाओ कार्यक्रम कहा जा रहा है। मेरे दृष्टिकोण से इस कार्यक्रम में शामिल होना महत्वपूर्ण है। 
-कमलनाथ, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed