{"_id":"5c5a8556bdec224b7a554ab4","slug":"kamal-nath-govt-approves-2-percent-da-hike-in-madhya-pradesh-pension-for-elderly-increases-to-rs-600","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में कमलनाथ का 10 लाख कर्मचारियों, 41 लाख बुजुर्गों को तोहफा, 2 फीसदी डीए मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में कमलनाथ का 10 लाख कर्मचारियों, 41 लाख बुजुर्गों को तोहफा, 2 फीसदी डीए मंजूर
Wed, 06 Feb 2019 12:27 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
कमलनाथ (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार ने कर्मचारियों के दो फीसदी महंगाई भत्ते (डीए) को आखिरकार मंजूरी दे दी है। महंगाई भत्ता एक जुलाई 2018 से पेंडिंग था। सरकार ने इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 10 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा। बढ़ा हुआ भत्ता कर्मचारियों के मार्च के वेतन में जुड़कर आएगा। वहीं एरियर की राशि सरकार जीपीएफ खाते में जमा कराएगी।
डीए बढ़ने से राज्य सरकार के खजाने पर हर साल 1,098 करोड़ रुपये का भार आएगा। बता दें कि पिछले छह महीने से डीए पेंडिंग होने से कर्मचारियों में नाराजगी थी। इन 10 लाख कर्मचारियों में शासकीय, शिक्षक संवर्ग, पंचायत सचिव, पेंशन पाने वाले और स्थाई कर्मचारी शामिल हैं।
गौरतलब है कि सातवां वेतनमान लागू होने के बाद केंद्र सरकार ने जुलाई 2018 से अपने कर्मचारियों का डीए दो फीसदी बढ़ाकर नौ फीसदी कर दिया था। जबकि मध्यप्रदेश में यह 7 फीसदी था। अब दो फीसदी डीए की मंजूरी के बाद मध्यप्रदेश के कर्मचारी केंद्रीय कर्मचारियों के बराबरी पर आए हैं। हालांकि केंद्र सरकार का एक जनवरी 2019 से मिलने वाला डीए फिर पेंडिंग हो गया है।