{"_id":"5c5169fcbdec224c741205a5","slug":"kamal-nath-attacks-shivraj-singh-chouhan-alleged-2000-cr-rupees-loan-waiver-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम कमलनाथ का दावा- शिव'राज' में हुआ 2 हजार करोड़ का कर्जमाफी घोटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम कमलनाथ का दावा- शिव'राज' में हुआ 2 हजार करोड़ का कर्जमाफी घोटाला
Wed, 30 Jan 2019 02:40 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 30 Jan 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
कमलनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के पूर्व मुखिया शिवराज सिंह चौहान पर घोटाले का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरानी सरकार ने मरे हुए किसानों के नाम पर कर्ज जारी किए। कर्ज नहीं लेने वाले किसानों के नाम कर्जमाफी के लिस्ट में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई किसानों की शिकायतें सामने आ रही है। मैंने कई किसानों से मुलाकात की है। यह 2000 करोड़ से ज्यादा का घोटाला है। जांच के बाद दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को किसानों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि दो- तीन किसान मुझसे आकर मिले थे। उनमें से किसी भी किसान ने कर्ज नहीं लिया था लेकिन उनके नाम कर्ज लेने वाले किसानों की लिस्ट में थे। इतना ही नहीं कई ऐसे किसानों के नाम लिस्ट में थे जिनकी कर्ज माफी कर दी गई लेकिन उनके नाम पर कर्ज ही नहीं था। यह घोटाला दो हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का हो सकता है। हम लोग इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
चार महीने में खुलेंगी 1 हजार गौ शालाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि घोषणापत्र के अनुसार किए वादे को पूरा करते हुए कांग्रेस सरकार प्रदेश के हर जिले में गौशाला बनवाएगी। अगले चार महीने में एक हजार गौशालाओं का निर्माण होगा। प्रदेश में भाजपा 15 सालों तक सत्ता में रही मगर खुद को गौभक्त कहने वालों ने एक भी गौशाला का निर्माण नहीं कराया।
विज्ञापन
Madhya Pradesh CM Nath: Today,I met 2-3 people,none of whom took loans but loans are listed against their names&few others whose names wrongly appear in list of people whose loans were waived.This is a big scam,it expected to be of more than Rs 2000 Crore.We'll take strict action pic.twitter.com/H1wMMQhvlO
— ANI (@ANI) January 30, 2019विज्ञापन