फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   kailash vijayvargiya comment on digvijay singh

'तो दिग्विजय को BJP में शामिल कर लेंगे'

Fri, 13 Dec 2013 11:44 AM IST
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल Updated Fri, 13 Dec 2013 11:44 AM IST
विज्ञापन
kailash vijayvargiya comment on digvijay singh

विधानसभा चुनावों के बाद राजनीति में और भी दिलचस्प मंजर दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान दिलचस्प बयान सुनने को मिल रहे हैं।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश में पिछले शिवराज मंत्रिमंडल के मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय कांग्रेस महासचिव का सदुपयोग भाजपा में करने की बात कर रहे हैं।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह की उपेक्षा की है। कांग्रेस अगर दिग्विजय सिंह को बाहर निकालती है और अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व उन्हें भाजपा में शामिल करने का फैसला करता है तो उनका सदुपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन


कैलाश विजयवर्गीय ने अमर उजाला को स्पष्ट किया कि उन्होंने यह कहा है कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा कि दिग्विजय सिंह को भाजपा में लिया जाए या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपने बयानों में प्रतिद्वंद्वियों की चुटकी लेने में माहिर हैं। दिग्विजय सिंह भी कैलाश विजयवर्गीय के बारे में इसी तरह बयानबाजी से चुटकी लेते रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने अब तक इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश नायक का कहना है कि पार्टी नेतृत्व ने जो दिशानिर्देश दिए हैं, उसके मुताबिक ऐसे मामलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जाएगी।

उधर रायपुर में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के पैर छूते दिख रहे हैं। मोदी से मिलकर जोगी ठहाका लगा रहे हैं।


दिग्विजय पर भीतरी हमले
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर कांग्रेस के भीतर पहले ही काफी हमले हो रहे हैं। महिदपुर से हार गई विधायक कल्पना परुलेकर ने दिग्विजय सिंह पर जमकर हमला बोला है।

उन्होंने सीधे-सीधे आरोप लगाए कि दिग्विजय सिंह और उनके खास समर्थक प्रेमचंद गुड्डू ने उनकी हार में बड़ी भूमिका अदा की है।

प्रेमचंद गुड्डू ने आलोट विधानसभा सीट से पिछले दरवाजे से अपने बेटे को चुनाव लड़ा दिया था। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इस मसले को लेकर काफी नाराज था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed