{"_id":"62c54d9b7cf1673ff31ef007","slug":"kaali-poster-controversy-fir-in-mp-on-tmc-mp-mahua-moitra-moitra-made-objectionable-remarks-on-mother-kali","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaali Poster Controversy: भोपाल में भी महुआ मोइत्रा पर FIR, शिवराज बोले- देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaali Poster Controversy: भोपाल में भी महुआ मोइत्रा पर FIR, शिवराज बोले- देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं
Wed, 06 Jul 2022 02:32 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 06 Jul 2022 02:32 PM IST
सार
डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ को लेकर मां काली पर विवादित और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर भोपाल में FIR दर्ज हुई है। मोइत्रा ने मां काली को मदिरा और मांस स्वीकार करने वाली देवी बताया था।
विज्ञापन
सांसद महुआ मोइत्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ का विवाद अब मध्य प्रदेश भी पहुंच गया है। राजधानी भोपाल में मां काली पर विवादित और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर FIR दर्ज हुई है। महुआ ने मां काली को मदिरा और मांस स्वीकार करने वाली देवी बताया था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महुआ मोइत्रा के बयान पर कहा कि उनके बयान से हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महुआ मोइत्रा के खिलाफ भोपाल के क्राइम ब्रांच थाने में आईपीसी की धारा 295A के तहत धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
हिंदू देवी को सिगरेट पीते दिखाया
डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर पर हिंदू देवी को सिगरेट पीते हुए दिखाया है। एक हाथ में LGBTQ का झंडा थामे भी है। इसका पोस्टर आने के बाद से विरोध हो रहा है। इस फिल्म को लेकर दिल्ली में भी एफआईआर दर्ज की गई है। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का मंगलवार को बयान सामने आया। उन्होंने मां काली को शराब और मांस स्वीकार करने वाली देवी बताया। इसका देशभर में विरोध हो रहा है। मोइत्रा के बयान को खुद उनकी पार्टी टीएमसी ने व्यक्तिगत विचार बताए है। साथ ही कहा कि पार्टी उनके विचारों का किसी भी तरीके से समर्थन नहीं करती है।
विज्ञापन
मिश्रा ने पोस्टर वापस लेने को बोला था
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को भी डॉक्यमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर पर सख्त रुख दियाया था। उन्होंने कहा था कि डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली काफी आपत्तिजनक है। इसमें हमारी काली माता को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। मैं लीना मणिमेकलई से पूछना चाहता हूं कि आखिर हमारे देवी-देवताओं पर ही फिल्म क्यों बनाते है? उनमें हिम्मत है किसी दूसरे धर्म के देवताओं पर फिल्म बनाकर दिखाए। यह आपत्तिजनक है। मैं इस पर एफआईआर कराने को कहूंगा। मध्य प्रदेश में फिल्म प्रतिबंधित कैसे हो इस पर विचार करेंगे। यदि इन्होंने तत्काल पोस्टर नहीं हटाए तो हम कड़ी कार्रवाई करेंगे।
