फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jyotiraditya Scindia slipped tongue, said - Press button of claw in election, video viral

ज्योतिरादित्य सिंधिया की फिसली जुबान, बोले- चुनाव में पंजे का दबाएं बटन, वीडियो वायरल

Sun, 01 Nov 2020 11:09 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 01 Nov 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
Jyotiraditya Scindia slipped tongue, said - Press button of claw in election, video viral
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : Twitter/MP Congress

मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को उपचुनाव होने हैं। ऐसे में नेताओं द्वारा जनसभा कर लोगों से वोट की अपील की जा रही है। ऐसी ही एक जनसभा में भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की जुबान फिसल गई। जिसे लेकर अब उनकी किरकिरी हो रही है। 

विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को डबरा विधानसभा क्षेत्र में रैली कर पार्टी की प्रत्याशी इमरती देवी के लिए वोट मांग रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा की जगह कांग्रेस के लिए वोट मांग लिया। हालांकि, गलती का एहसास होते ही, उन्होंने फौरन लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


इमरती देवी के समर्थन में आयोजित की गई एक जनसभा में सिंधिया भाषण दे रहे थे। भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 'तीन तारीख को पंजे वाला बटन दबेगा। मेरी डबरा की जनता, मेरी शानदार और जानदार डबरा की जनता... मुट्ठी बांधकर विश्वास दिलाओ कि तीन तारीख को हाथ के पंजे वाला बटन दबेगा।'

हालांकि, गलती का एहसास होते ही भाजपा नेता ने उसे सुधार लिया। उन्होंने आगे कहा, 'कमल के फूल वाला बटन दबाएंगे और हाथ के पंजे वाले बटन को बोरिया बिस्तर बांध के हम यहां से रवाना करेंगे।' 


सिंधिया का यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, कांग्रेस ने इसके बाद सिंधिया पर तंज कसा और अपने ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को अपलोड किया। साथ ही कैप्शन में लिखा, 'सिंधिया जी, मध्यप्रदेश की जनता विश्वास दिलाती है कि तीन तारीख को हाथ के पंजे वाला बटन ही दबेगा।'  



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed