फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   joy of celebrating the birth of a daughter: Ladli Lakshmi reached home flowers were laid in the paths, sung Mangal songs

बेटी के जन्म पर ऐसे मनाई खुशी: नन्हें कदमों से घर पहुंची लाडली लक्ष्मी...राहों में बिछाए फूल, गाए मंगल गीत

Thu, 04 Nov 2021 04:44 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 04 Nov 2021 04:44 PM IST
सार

दीपावली पर एक परिवार ने जीवंत लक्ष्मी का अनूठा स्वागत कर अलग अंदाज में दीपावली मनाई। 

विज्ञापन
joy of celebrating the birth of a daughter: Ladli Lakshmi reached home flowers were laid in the paths, sung Mangal songs
बेटी के जन्म पर ऐसे मनाई खुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली का उल्लास चारों तरफ फैला है। हर कोई अपनी तरह से खुशी जता रहा है लेकिन दीपावली पर एक परिवार ने जीवंत लक्ष्मी का अनूठा स्वागत कर अलग अंदाज में दीपावली मनाई। घर आंगन को सजाया और फूल पंखुड़ियां बिछाई। वजह यह थी कि घर में कन्या का आगमन हो रहा था। खुशी इतनी कि पूरा परिवार पलक पावड़े बिछाए इंतजार करता रहा और जैसे ही नन्हें कदमों से लक्ष्मी का घर आगमन हुआ तो दीपावली की अनोखी छटा बिखरी।

विज्ञापन


खुशियों से झूम उठा पूरा परिवार
लाडली लक्ष्मी के आगमन पर हुए स्वागत का यह मामला मध्यप्रदेश के उज्जैन का है। यहां एक घर में बिटिया के जन्म पर इस तरह खुशी मनाई जिसकी चारों ओर चर्चा हो रही है। दरअसल उज्जैन के वर्धमान नगर में प्रवेश माते रहते हैं। 21 अक्तूबर को उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। पहली संतान के रूप में बेटी ने जन्म लिया तो पूरा परिवार खुशियों से झूम उठा। अस्पताल से छुट्टी होने पर दीपावली के एक दिन पहले मां और बेटी घर पहुंची। घरवालों ने इनका स्वागत करने के लिए ऐसी तैयारी की थी कि देखने वाले भी हैरान रह गए।
विज्ञापन


नन्हें कदमों की राहों को सजाया फूलों से
लाड़ली लक्ष्मी ने जैसे ही घर की दहलीज में कदम रखा तो ढोल ढमाके से स्वागत किया गया। पैरों में कुमकुम लगाकर कपड़े  पर पदचिह्न लिए। रंगारंग आतिशबाजी की। घर को फूलों से सजाया। राहों में भी फूल और पंखुडिय़ां बिछाईं। मंगल गीत गाए गए। इस मौके पर पिता प्रवेश ने कहा कि हर बच्ची के भाग्य में पिता तो है लेकिन हर पिता के भाग्य में बेटी नहीं। हमारा  पूरा परिवार बहुत खुश है। मां आरती का कहना है कि ससुरालवालों ने बेटी का जिस तरह स्वागत किया उससे बहुत खुश हूं।  यदि आज के समय में हर कोई ऐसा हो जाए तो बेटी के जन्म पर चारों तरफ खुशी नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed