पत्रकार मौत केस: शिवराज ने कहा- दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी, ज्योतिरादित्य ने की CBI जांच की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि, "पत्रकारों की सुरक्षा हमारा प्राथमिकता हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"
"Security of journalists is our priority & strict action will be taken against the culprit," says #MadhyaPradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan on journalist reporting on sand mafia killed after being hit by a truck (File pic) pic.twitter.com/reftqsM041
— ANI (@ANI) March 26, 2018विज्ञापन
घटना का जो सीसीटीवी फुटेज आया है उसमें दिख रहा है कि कैसे गलत साइड जाकर ट्रक ड्राइवर ने बाइक सवार पत्रकार को कुचला और फिर तेजी से वहां से भाग निकला। लेकिन सोमवार देर शाम पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। शर्मा लगातार रेत माफिया के बारे में लिखा करते थे और वह पुलिस व रेत माफिया के गठजोड़ वाले स्टिंग को सामने लाने के बाद चर्चा में आए थे। उन्होंने पुलिस के पास अपनी जान को खतरा होने की शिकायत दर्ज कराई थी। माना जा रहा है कि बदला लेने के लिए उनकी हत्या की गई है।
Driver of the truck which hit the journalist reporting on sand mafia yesterday, arrested in Bhind #MadhyaPradesh pic.twitter.com/dDN8UqNXLN
— ANI (@ANI) March 26, 2018'लोकतंत्र के चौथे खंभे को बीजेपी शासन कुचल रही है'
He was killed in broad daylight. Nothing less than a CBI inquiry should be done. Media is the 4th pillar of democracy & that is being crushed under BJP's rule: Jyotiraditya Scindia, Congress on journalist reporting on sand mafia killed after being hit by a truck. #MadhyaPradesh pic.twitter.com/08tVsAjuJl
— ANI (@ANI) March 26, 2018
संदीप शर्मा की मौत की जांच करने के लिए एसपी प्रशांत खरे ने एसआईटी गठित की है। रेत माफिया और पुलिस की साठगांठ वाले स्टिंग के बाद से ही संदीप को अपनी जान का खतरा था। रेत माफियाओं पर इससे पहले भी राज्य में कई अधिकारियों पर हुए हमलों में शामिल रहने के आरोप लगे हैं।
संदीप शर्मा को ट्रक द्वारा कुचलने की घटना का वीडियो देखें:
#WATCH:Chilling CCTV footage of moment when Journalist Sandeep Sharma was run over by a truck in Bhind. He had been reporting on the sand mafia and had earlier complained to Police about threat to his life. #MadhyaPradesh pic.twitter.com/LZxNuTLyap
— ANI (@ANI) March 26, 2018
