नशे के लिए बाप ने 150 रुपए में बेची बेटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शराबी ने 150 रुपये के लिए अपनी बेटी को ही बेच दिया। मामला मध्य प्रदेश के दतिया का है। पुलिस के मुताबिक दतिया के मोहन केवट को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पत्नी ने ही पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत की थी।
उसकी पत्नी पुष्पा ने पुलिस से कहा कि 40 साल के मोहन ने दूसरी बार अपने बच्चे को बेचा है।
पुष्पा ने बताया कि 20 अप्रैल को वो अपने चार साल के बेटे और अपनी बेटी राधिका को घर पर छोड़ कर काम करने के लिए गई थी।
150 रुपये में बेच दिया
शाम को जब वो लौट कर आई तो उसने बेटी को घर से नदारद पाया। मोहन ने भी ठीक से जवाब नहीं दिया और पुष्पा काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का पता नहीं लगा पाई।
पुष्पा को अब मोहन पर शक हुआ और उसने परिचितों को बुलाया। उनके सामने मोहन ने कुबूल किया कि उसने बेटी को एक महिला को 150 रुपये में बेच दिया है।
इस पर लोगों ने उसकी पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ के दौरान मोहन अपने बयान से पलट गया और उसने कहा कि दो अनजान लोग राधिका को ले गए।
शराब का आदि
इसके बाद उसके चार साल के बेटे ने पुलिस को बताया कि वो राधिका को लेकर घर से गया था लेकिन वापस आया तो अकेला था।
पुष्पा ने पुलिस को बताया कि ये दूसरी बार है जब उसके पति ने शराब के लिए अपनी बेटी को बेच दिया। उसने बताया कि मोहन बेरोजगार है और शराब का आदी भी है।
डीआईजी डीके आर्य ने कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है और लापता लड़कियों को ढूंढने की कोशिशें की जा रही हैं।
