फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jitu Patwari kya bol gaye: Former minister said- Shivraj praising Modi to stay in power, I have not seen such a big sycophant

जीतू पटवारी क्या बोल गए: पूर्व मंत्री ने कहा- सत्ता में बने रहने के लिए मोदी का गुणगान कर रहे शिवराज, मैंने इतना बड़ा चापलूस नहीं देखा

Wed, 02 Feb 2022 06:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 02 Feb 2022 06:09 PM IST
सार

प्रदेश के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने सीएम शिवराज सिंह को चापलूस बताया है। कहा है कि सत्ता में बने रहने के लिए चापलूसी की पराकाष्ठा तक जा पहुंचे हैं शिवराज। वहीं पीएम को झूठा बताया।
 

विज्ञापन
Jitu Patwari kya bol gaye: Former minister said- Shivraj praising Modi to stay in power, I have not seen such a big sycophant
कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने शिवराज पर कई आरोप लगाए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम बजट को लेकर प्रतिक्रिया देने कांग्रेस विधायक और प्रदेश के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कांग्रेसियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी। जिसमें उन्होंने सरकार पर कई आरोप लगाए। पटवारी ने सीएम शिवराज सिंह को चापलूस बताया है। कहा है कि सत्ता में बने रहने के लिए चापलूसी की पराकाष्ठा तक जा पहुंचे हैं शिवराज। 
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता की शुरुआत में जीतू पटवारी ने कहा कि कल प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने देश के प्रधानमंत्री को भगवान राम का अंश बताया। नरेंद्र मोदीजी का स्थान भगवान राम के साथ एक सिंहासन पर बताया। मैंने आज तक धरती इतना बड़ा चापलूस आदमी नहीं देखा। पद की कितनी चाह है। चार बार मेरे प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके, तीन बार जनता ने चुना, एक बार डाका डाला सत्ता पर। पद पर रहने के लिए सभी राजनीतिक रूप से प्रयास करते हैं, पर शिवराजजी ने पहले लोकतंत्र को कलंकित किया, फिर नरेंद्र मोदीजी को भगवान राम के समतुल्य लाकर चापलूसी कर रहे हैं, ये पराकाष्ठा ही है। मप्र का सिर शिवराज सिंह जी के कारण झुक जाता है।
विज्ञापन



पटवारी ने कहा कि अभी बजट आया, मप्र के हितों पर सीएम ने कोई प्रयास नहीं किया, पर चापलूसी की पराकाष्ठा है। मप्र कांग्रेस शिवराज सिंह की निंदा करती है। देश की सरकार सिर्फ कोविड की अव्यवस्थाओं में रह गई। प्रधानमंत्री लगातार सात साल देश की जनता को धोखा देते रहे। झूठ बोलते रहे, पाखंड करते रहे। पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के सपने दिखाकर सरकार में आए थे। इस बार का बजट करीब 17-18 हजार करोड़ घाटे का बताया जा रहा है, उस पर भी 36 प्रतिशत कर्ज-देनदारियां हैं। जो आंकड़े बजट में बताए गए, उस आधार पर देश में डेढ़ ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था है। पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का सपना दिखाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट में मप्र के हिस्से क्या आया
देश के पीएम ने जिस तरह देश को गुमराह किया, वैसे ही सीएम ने प्रदेश को गुमराह किया। मप्र के हिस्से में क्या आया।मप्र के हिस्से में केवल बेतवा लिंक परियोजना की बात आई, वो भी जिस पर दोनों राज्यों की भाजपा सरकार में पांच साल से विवाद है। पहले  बुलेट ट्रेन चलाने की बात की, अब 400 वंदेभारत ट्रेन चलाने की बात कर रहे हैं। बुलेट ट्रेन कहां गई। देश के गरीब की जेब खाली, नौकरीपेशा की जेब खाली, किसान खाली हाथ, युवाओं को कोई आशा नहीं। छोटे उद्योगों को शून्य। ये मैं नहीं, पत्रकारों ने अपनी समीक्षा में बताया।

गौ हत्यारी है प्रदेश की भाजपा सरकार
जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश में पिछले दिनों भाजपा पार्षद से जुड़ी गौशाला में सैकड़ों गायों की मृत्यु हो जाने के मुद्दे पर कहा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार गौ माता की हत्या कर रही है। गाय के दिन भर के भोजन के लिए सिर्फ एक रुपये 60 पैसे शिवराज सरकार दे रही है क्या इतने पैसे में गाय का पेट भरा जा सकता है? शिवराज सरकार गौशालाओं के नाम पर सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं को भ्रष्टाचार करने का मौका दे रही है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार में मध्यप्रदेश में 1000 गौशाला खुलवाई गई थीं, लेकिन शिवराज सरकार उन गौशालाओं का भी सही ढंग से संचालन नहीं कर पा रही है। पटवारी ने कहा कि गोशाला में गायों की मृत्यु के मामले की जांच करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विधायक पीसी शर्मा के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की है। कमेटी अपनी जांच रिपोर्ट माननीय प्रदेश अध्यक्ष को सौंप देगी।

सरकार एजेंट बनकर काम करोगे तो हमारी सरकार बनने के बाद हम भी न्याय करेंगे
पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अहंकार में डूब चुके हैं। जब एक पूर्व मुख्यमंत्री किसानों की समस्या उठाने के लिए उनसे समय मांगता है तो वे डेढ़ महीने तक समय नहीं देते। पटवारी ने मध्य प्रदेश के अधिकारियों को भी चेतावनी दी कि जो अधिकारी ईमानदारी से संवैधानिक तरीके से काम कर रहे हैं, वे काम करें लेकिन जो सरकार के एजेंट बनकर राजनीतिक कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रहे हैं 2023 में कमलनाथ सरकार बनने के बाद उनके साथ न्याय किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed